- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Marathi
- Course
- Breakfast, Snacks
अरबी के पत्ते के पकोड़े बहुत लोगों को पसंद होते हैं. लेकिन इनको बनाने के लिए काफी मेहनत और समय लगता है. जिसकी वजह से चाहकर भी लोग इनका भरपूर आनंद नहीं उठा पाते हैं. ऐसे में आप इस आसान रेसिपी की मदद से टेस्टी अरबी पात्रा कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं.
कुछ सब्जी और फल ऐसे होते हैं जो केवल मौसम के अनुसार कुछ समय के लिए ही मार्केट में उपलब्ध रहते हैं. इन ही में से एक हैं अरबी के पत्ते, जो मानसून सीजन में कुछ समय के लिए ही मिलते हैं. बहुत लोगों को अरबी के पत्ते के पकोड़े या सब्जी बहुत ज्यादा पसंद होती है. लेकिन इसको बनाने में मेहनत ज्यादा लगती है, इसलिए कुछ लोग चाहकर भी अपना मन मार लेते हैं. ऐसे में हम आपको अरबी के पत्तों की बहुत सरल सी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं. जो खाने में बहुत ही लाजवाब और बनाने में बहुत ही आसान है. तो आइये जानते हैं अरबी पात्रा की इस रेसिपी के बारे में.
Ingredients
Method
अरबी के पत्तों के पकौड़े बनाने के लिए आप सबसे पहले अरबी के पत्तों को अच्छे से धो लें।
सूख जाने पर पत्तों के डंठल हटाकर अलग रख दें।
फिर आप एक बर्तन में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें।
अब आप इसमें पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
इस घोल में आप अरबी के पत्तों को डाल दें और फिर इन पत्तों को गोल मोड़ते हुए रोल बना लें। आप चाहे तो इन्हें धागे से बाँध सकते हैं।
अब आप एक बर्तन में गर्म पानी रखिए।
पानी गर्म हो जाने पर आप उस बर्तन पर एक स्टील की छलनी रख दें और फिर उस पर रोल रखकर ऊपर से एक प्लेट ढंक दें।
अब स्टीम किए हुए पत्तों को गोल काट लें और इन्हें गर्म तेल में कुरकुरा होने तक फ्राई कर लें।
इस प्रकार आपके अरबी के पत्ते के पकौड़े बनकर तैयार है।






