- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, rajasthani
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
कढ़ी एक बहुत ही टेस्टी डिश है जिसे लगभग हर कोई खाना पसंद करता है। कढ़ी को कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है। चलिए आज हम आपको बूंदी कढ़ी की रेसिपी बताते हैं।
कढ़ी चावल यह एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जिसका स्वाद शायद ही किसी को पसंद न आए। गर्मी, सर्दी हो या बरसात हर मौसम में कढ़ी चावल का स्वाद लाजवाब लगता है। कढ़ी को कई तरीकों से बनाया जाता है। अगर आपको पतली कढ़ी पसंद है तो उसे आप पतला बना सकते हैं। अगर आपको गाढ़ी कढ़ी है तो आप वैसा बना सकते हैं।
अगर आप एक बार राजस्थानी स्टाइल की बूंदी कढ़ी खाएंगे तो आपको इसे बार-बार खाने के मन करेगा। अगर आप भी कढ़ी चावल के शौकीन हैं तो एक बार इस रेसिपी को एक बार जरूर आजमाएं। चलिए आज हम आपको राजस्थानी कढ़ी की रेसिपी बताने जा रहे है।
Ingredients
Method
बूंदी की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में दही और बेसन मिक्स करें. फिर इसमें पानी डालकर चलाएं.
अब पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें मेथी, जीरा, सौंफ और हींग डालकर भूनें.
इसके बाद पैन में प्याज डालें और सॉफ्ट होने तक पकाएं.
फिर पैन में अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और 1 मिनट तक चलाएं.
अब पैन में धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक एड करें.
कुछ देर भूनने के बाद इसमें दही का घोल डालकर उबाल आने तक चलाएं.
फिर इसमें बूंदी डालें और कढ़ी गाढ़ी होने तक धीमी आंच पर पकाएं.
वहीं कढ़ी में तड़का लगाने के लिए पैन में घी गर्म करें.
फिर इसमें सरसों के दाने, हींग, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और कश्मीरी लाल मिर्च डालें.
सरसों चटकने के बाद इस मिक्सचर को कढ़ी में डालकर चला दें और इसे हरा धनिया से गार्निश करें.
बस आपकी बूंदी की कढ़ी तैयार है. इसे गर्मा गर्म चावल और रोटी के साथ सर्व करें.






