- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 8
- Cuisine
- Indian, street style
- Course
- Breakfast, Snacks, sunday special
क्या आप भी बरसात के मौसन मे चाय के साथ पकौड़े का टेस्ट लेना चाहते हैं? क्या आप भी मानसून पकौड़े लवर हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाला है।
दोस्तों बारिश के मौसम आए और आप पकौड़े को चाय के साथ न खाएं यह तो गलत बात होगी। बरसात मे सबका मनपसंदीदा स्नैक्स होता है पकौड़ा, जिसे लोग घरों और चौराहों पे चाय के साथ खूब मजे मे खाते हैं। वैसे तो आप लोगों ने तो बहुत बार पकौड़े खाई होगी, जो की चाय के चुसकियों के साथ बहुत टेस्टी लगती है।
Ingredients
Method
ब्रेड अनियन पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को लम्बे और पतले आकार में काट लें.
अब प्याज को बाउल में डालें. फिर इसमें चावल का आटा, बेसन, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें.
इसके बाद बॉउल में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक एड कर लें.
आखिर में हल्का सा पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें.
अब ब्रेड को बीच में से काटकर ट्राएंगल शेप दे दें. फिर इसपर प्याज का मिक्सचर रखकर फैलाएं.
अब सभी ब्रेड की स्लाइस को गर्म तेल में डीप फ्राई करें और गोल्डन ब्राउन होने के बाद निकाल लें.
बस आपका ब्रेड अनियन पकौड़ा तैयार है. इसे टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें.






