- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Breakfast, Snacks
शाम के समय में आप चाय के साथ पालक और कॉर्न को मिलाकर स्वादिष्ट पकौड़ा बनाएं। चलिए जानते हैं क्या है रेसिपी।
शाम के नाश्ते में अक्सर कुछ चटपटा या तीखा खाने के मन करता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो आप पालक और कॉर्न (Spinach Corn Pakora) का स्वादिष्ट पकौड़ा बना सकते हैं। वैसे तो पालक से सूप, दलिया, सब्जी, साग, सलाद, दाल, खिचड़ी जैसे बहुत तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। लेकिन इसक पकौड़ा स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है। साथ ही पालक और कॉर्न का पकौड़ा बनाना बेहद आसान है। यह रेसिपी कुछ ही मिनटों में तैयार होगी। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं पालक कॉर्न पकौड़ा।
Ingredients
Method
स्नैक्स में भुट्टे की पकौड़ी बनाने के लिए मार्किट से दूध वाले नरम भुट्टे खरीदें. अब 1 भुट्टे को छोड़कर सभी भुट्टों को कद्दूकस कर लें.
बचे हुए भुट्टे के दानों को चाकू की मदद से निकाल लें और इसे कद्दूकस किए हुए भुट्टों में मिला दें. इससे पकौड़े कुरकुरे बनेंगे.
पालक को धोकर, काट लें और इसे पकोड़े के मिश्रण में शामिल कर लें.
इसके बाद भुट्टे में प्याज, शिमला मिर्च, कॉर्न फ्लोर, बेसन, अदरक और हरी मिर्च डालें. फिर इसमें पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार कर लें.
भुट्टे के मिक्सचर को 10 मिनट तक ढक दें. फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर फेंट लें. इससे भुट्टे के पकौड़ों में कुरकुरापन आ जाएगा.
पैन में तेल गर्म करें. भुट्टे की पकौड़ी बनाएं और इसे माध्यम आंच पर डीप फ्राई कर लें. वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे निकालकर प्लेट में रख लें.
बस आपकी पालक भुट्टे का पकोड़ा तैयार है. अब इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ स्नैक्स में सर्व करें.






