- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- monsoon dishes, Snack
ब्रोकली फूल गोभी जैसी दिखने वाली हरी सब्जी है जोकि प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन-ए और सी जैसे गुणों का भंडार होती है. इसके सेवन से आपका डाबिटीज का स्तर कंट्रोल में बना रहता है. इसके अलावा इससे आपका लिवर भी हेल्दी बना रहता है. आमतौर पर ब्रोकली को लोग सब्जी या सलाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या कभी आपने ब्रोकली पकौड़ा बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए ब्रोकली पकौड़ा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं.
ब्रोकली के सेवन से आपको वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी
Ingredients
Method
ब्रोकली पकौड़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्रोकली, प्याज,आलू और लहसुन को धोकर काट लें.
फिर आप इन सभी चीजों को भी कद्दूकस करके अलग रख लें. आलू और प्याज का पानी अच्छे से निकल कर रख दें. इसके बाद आप ब्रेड की स्लाइस का चूर करके ब्रेडक्रम्ब तैयार कर लें.
फिर आप एक प्लेट में ब्रोकली, प्याज, आलू, लहसुन, नमक और बाकी की सामग्री डालें.
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें. इस में 2 tbsp कॉर्न फ्लोर डालें और अच्छे से मिक्स करें.
फिर आप इस पेस्ट से पसंदीदा शेप के पकौड़े, टिक्की या कटलेट बना लें.
इसके बाद आप पैन में ऑलिव ऑयल डालकर गर्म कर लें.फिर आप पैन पर एक साथ 3-4 पकोड़े रखें.इसके बाद आप इनको दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.
फिर आप इनको सेंककर प्लेट में टिशू पेपर रखते जाएं.अब आपके स्वाद और पोषण से भरपूर ब्रोकली पकौड़ा बनकर तैयार हो चुका है. फिर आप इनको गर्मागर्म चाय या चटनी के साथ सर्व करें.






