- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- monsoon dishes, Snack
आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको ब्रोकली और पोटैटो बाइट्स की टेस्टी और हेल्दी रेसिपी बता रहे हैं जिसे आपके बच्चे बड़े चाव से खाएंगे।
बच्चों को हेल्दी सब्जी खिलाना बेहद मुश्किल काम है। उन्हें कोई भी हरी सब्जी बनाकर खाने के लिए दो, वह हमेशा मुंह ही बनाते हैं। ऐसा ही कुछ ब्रोकली के साथ भी है। इसलिए आज हम आपको रेसिपी ऑफ द डे में बच्चों के लिए ब्रोकली और पोटैटो बाइट्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ हेल्दी है बल्कि आपके बच्चों को बेहद पसंद भी आएंगी और वह इसे बड़े चाव से खाएंगे। इतना ही नहीं इसे बनाना भी बेहद आसान है।
हालांकि, ब्रोकली और आलू दोनों स्वाद और बनावट से लेकर हर तरह से अलग होते हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि दोनों एक शानदार स्टार्टर बनाने के लिए बहुत अच्छी तरह से मिक्स होते हैं।
Ingredients
- 1 ब्रोकली
- 2 आलू
- 1 प्याज
- 2 से 3 कलियां लहसून
- 2 से 3 Tbsp ब्रेड क्रम्ब्स
- 2 Tbsp बादाम का पाउडर
- 1 अंडा
- नमक स्वादानुसार
- ½ Tsp ओरेगेनो
- ½ Tsp काली मिर्च पाउडर
- तलने के लिए तेल
- 2 Tbsp कॉर्न फ्लोर
Method
ब्रोकली पकौड़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्रोकली, प्याज,आलू और लहसुन को धोकर काट लें.
फिर आप इन सभी चीजों को भी कद्दूकस करके अलग रख लें. आलू और प्याज का पानी अच्छे से निकल कर रख दें. इसके बाद आप ब्रेड की स्लाइस का चूर करके ब्रेडक्रम्ब तैयार कर लें.
फिर आप एक प्लेट में ब्रोकली, प्याज, आलू, लहसुन, नमक और बाकी की सामग्री डालें.
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें. इस में 2 tbsp कॉर्न फ्लोर डालें और अच्छे से मिक्स करें.
फिर आप इस पेस्ट से पसंदीदा शेप के पकौड़े, टिक्की या कटलेट बना लें.
इसके बाद आप पैन में ऑलिव ऑयल डालकर गर्म कर लें.फिर आप पैन पर एक साथ 3-4 पकोड़े रखें.इसके बाद आप इनको दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.






