- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Gujarati, Indian
- Course
- cold drink
Cold Coco Recipe: गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं. मगर कोल्ड ड्रिंक का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है. ऐसे में आप अगर आप चाहें तो कोल्ड कोको की आसान रेसिपी (Cold Coco Recipe) ट्राई कर सकते हैं. कोल्ड कोको को सूरत की फेमस रेसिपीज में से एक माना जाता है. वहीं चिलचिलाती धूप में चिल्ड और ठंडा कोल्ड कोको आप मिनटों में तरोताजा महसूस करवा सकता है. तो आइए जानते हैं कोल्ड कोको बनाने की आसान विधि.
ये भी पढ़ें – मेहमानों को बनाकर खिलाएं जायके से भरा चना टिक्का मसाला, उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Ingredients
- 2 कप दूध
- 500 ग्राम डॉर्क चॉकलेट
- 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 2 चम्मच कोको पाउडर
- 2-3 चम्मच चीनी
- 1 चम्मच चॉको चिप्स
- बर्फ के टुकड़े आवश्यकतानुसार
Method
गर्मियों में कोल्ड कोको बनाने के लिए पैन में 1 ½ कप दूध ले लें. अब दूध को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें.
इसके बाद बचे हुए ½ कप दूध में कोको पाउडर और कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
वहीं गैस पर रखे दूध में उबाल आने के बाद इसमें चीनी एड कर दें और इसे कुछ देर तक पकाएं.
अब इस दूध में कॉर्न फ्लोर और कोको पाउडर का मिक्सचर डालें और उबाल आने का इंतजार करें.
वहीं इस मिक्सचर को लगातार चलाते रहें. जिससे आपके कोल्ड कोको में जलने का स्वाद नहीं आएगा.
कोल्ड कोको का मिक्सचर उबलने के बाद गैस बंद कर देंऔर इसे ठंडा होने दें.
कुछ देर बाद कोल्ड कोको को फ्रिज में रख दें. फिर इसे ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें.
कोल्ड कोको में स्मूद क्रीम बनने के बाद इसे गिलास में सर्व करें. वहीं कोल्ड कोको को चिल्ड करने के लिए आप इसमें बर्फ के टुकड़े एड कर सकते हैं.






