- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
वैसे तो मां का कोई एक खास दिन नहीं होता है क्योंकी मां अपने आप में ही इतनी खास होती हैं। लेकिन फिर भी उन्हें स्पेशल फील करवाने के लिए साल में एक दिन मदर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। इस बार 14 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा। लोग इस दिन को लेकर काफी उत्सुक होते हैं। अपनी मां को स्पेशल फील कराने के लिए अलग अलग तरह से मदर्स डे सेलिब्रेट करते हैं। कोई माँ को घूमने ले जाता है, तो कोई उन्हें खास गिफ्ट लाकर देता है।
वैसे अगर आप अपनी माँ को मदर्स डे पर खुश करना चाहते हैं, तो उन्हें खास केक बनाकर खिलाइये। हर बार हमारे बर्थडे पर या और किसी ऑकेशन पर हमेशा मां ही सबसे लिए केक बना कर तैयार करती हैं। लेकिन मदर्स डे के मौके पर आप उनके लिए केक बना सकते हैं। हम आपको आज जिस केक की रेसिपी बता रहे हैं, उसे बनाना बहुत ही आसान है। यकीनन आपकी मां को ये सबसे प्यारा तोहफा लगेगा। तो चलिए जानते हैं कप केक बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- 1 कप मैदा
- 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
- 3/4 पीसी हुई चीनी
- आधा टेबलस्पून कोको पाउडर
- आधा टीस्पून वनीला एसेंस
- नमक वाला बटर 2 छोटा चम्मच
- 3/4 दूध
- आधा चम्मच कॉफी पाउडर
Method
कप केक बनाने के लिए सबसे पहले आप ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें।
फिर आप एक बाउल लें और उसमें मैदा, बेकिंग पाउडर, कोको पाउडर और चीनी डालकर मिला लें।
अब इसमें सॉफ्ट बटर, वनीला एसेंस, कॉफी पेस्ट और दूध मिलाकर थोड़ा चिकना मिश्रण तैयार कर लें।
पेस्ट को तब तक मिलाते रहें, जब तक ये फाइन मिश्रण के रूप में तैयार ना हो जाए। ध्यान रहे इसमें लम्स ना पड़े।
अच्छे से चिकना हो जाने पर अब इस मिश्रण को आप सांचे में डालें और 180 डिग्री पर बेक करें, यानी तकरीबन 15 से 20 मिनट।
बीच-बीच में आप केक में तूथपिक डालकर उसे चेक करते रहे कि वो अच्छे से बाके हो रहा है या नहीं।






