- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Side Dish
Aloo Chutney Recipe: कुकिंग के दौरान आलू का इस्तेमाल काफी कॉमन होता है. ऐसे में ज्यादातर लोग डेली डाइट आलू की सब्जी बनाने से लेकर आलू के पराठे खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी आलू की स्वादिष्ट चटनी चखी है. जी हां, लंच या डिनर में आलू की चटपटी चटनी (Aloo Chutney Recipe) बनाकर आप खाने का टेस्ट डबल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं आलू की चटनी बनाने की आसान रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप मिनटों में चटनी तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – सिर्फ 5 मिनट में बनाएं बेहद ही टेस्टी ड्राई फ्रूट्स लस्सी (Lassi Recipe)
Ingredients
- 2 मीडियम साइज उबले हुए आलू
- 2 मीडियम साइजकटे हुए टमाटर
- 1 हरी मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- ½ इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- ½ छोटा चम्मच अमूचर पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच जीरा
- ¼ छोटा चम्मच सरसों के बीज
- ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- हरा धनिया गार्निश करने के लिए
- नमक स्वादानुसार
Method
आलू की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें.
कड़ाही में तेल गर्म करें. गैस की फ्लेम को मीडियम आंच पर सेट कर दें. फिर इसमें जीरा और सरसों के बीज डालकर कुछ देर तक भूनें.
अब कड़ाही में हरी मिर्च और अदरक एड करें. कुछ देर तक भूनने के बाद इसमें टमाटर डालकर मुलायम होने तक पकाएं.
कड़ाही में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक मिक्स करें.
अब इसमें मैश किए हुए आलू डालकर मिलाएं और 2-3 मिनट तक इसे अच्छी तरह से पकाएं. वहीं बीच-बीच में इस मिक्सचर को चलाते रहें.
अब इसमें हरी धनिया से गार्निश करके लंच और डिनर में गर्मा गर्म चटनी सर्व करें. वहीं स्नैक्स के साथ भी आप आलू की चटनी का सेवन कर सकते हैं.






