- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mughlai, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
Mughlai Chicken Recipe : नॉन वेज लोगों को चिकन बहुत पसंद होता है। चिकन से कई तरह की मनपसंद डिश बनाई जाती है। वैसे, तो चिकन की कोई भी रेसिपी स्वाद से भरपूर और लाजवाब होती है। वहीं, आजकल मुगलई चिकन डिश शादियों में अधिकतर बनने का प्रचलन चल गया है। इसे ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद भी करने लगे हैं। पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं मुगलई चिकन के बारे में।

आज हम आपको अपने इस लेख के जरिए बताने जा रहे है, मुगलई चिकन बनाने की रेसिपी जो आपको और आपके परिवार के सदस्यों को अवश्य ही पसंद आएगी। इसे बनाना बहुत ही सरल है और यह इसके सबसे अच्छी खासियत ये है कि मुगलई चिकन कम समय में बनकर तैयार हो जाती है।
Ingredients
- 500 gms चिकन
- 1 कप हंग कर्ड
- 2- हरी मिर्च
- नमक
- 2 टमाटर
- 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 टेबल स्पून जीरा पाउडर
- 1/ टी स्पून गरम मसाला
- 2 प्याज
- 4 भिगोए हुए बादाम
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/ टी स्पून धनिया बीज
- 1 टी स्पून चीनी
Method
मुगलई चिकन बनाने के लिए सबसे पहले आपको चावल को साफ करना होगा। उसके बाद पानी से धो लेना है। उसके बाद चिकन को पानी में डालकर उबाल दें। फिर एक बड़े बाउल में चिकन को मैरीनेट करने के लिए दही, जीरा, लौंग, चक्र फूल, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, काली मिर्च, दालचीनी के टुकड़े, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालें। दही में जावित्री पाउडर, जायफल पाउडर, बादाम, पिस्ते और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
उसके बाद इसमें चिकन और तले हुए प्याज, हरा धनिया और पुदीना डालकर हाथ से या चमचे से मिक्स कर लें। इसके बाद तेल डालकर मिलाएं। फिर चिकन को मेरिनेट होने के लिए ढककर 1 घंटे के लिए रख दें। 1 घंटे के बाद चावल उबालने के लिए एक बड़े बर्तन में दो या ढाई लीटर पानी में एक या दो चम्मच नमक डालें और पानी में उबाल आने दें। जब पानी में उबाल आ जाए।फिर चावल को पानी में डालकर स्पेचुला से चलाएं और चावल को तेज आंच पर 5 मिनट तक उबलने दें। हमें चावलों को ज्यादा नहीं उबालना है, चावलों को आधा ही पकाना है।
उसके बाद आपको 5 मिनट के बाद चावलों की गैस बंद कर देना है और चावलों को पानी से छान लेना है। फिर येलो फूड कलर में थोड़ा सा दूध मिलाकर अच्छे से मिला लें। अब मैरिनेट किए हुए चिकन को पैन में डालकर फैलाएं और नींबू का रस भी डाल दें। फिर उसमें उबले हुए चावल फैलाएं। अब चावल में फैलाते हुए इसमें दूध डाल दें। इसके बाद पूरे चावल पर पीले रंग का फूड कलर जिसमें आपने दूध मिलाया है, चम्मच से फैला दें। फिर केवड़ा की एक या दो बूंद डालें।
उसके बाद आपको अब पैन को ढककर तेज आंच पर 5 मिनट तक पकने दें। 5 मिनट बाद गैस धीमी कर दें और धीमी आंच पर चावल को 20 मिनट तक पकने दें। 20 मिनट के बाद पैन को गैस से नीचे उतार लें और एक तवा लें और इसे तेज आंच पर रखें और गर्म होने दें। जब तवा गरम हो जाए तो आंच धीमी कर दें और इस गरम तवे पर चावल के बर्तन को रख दें और चावल को और 20 मिनट तक पकने दें। अगर आप तवे के नीचे तवा रखेंगे तो आपके चावल और चिकन जलेंगे नहीं।
इसके बाद गैस बंद कर दें और बिरयानी को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। 10 मिनिट बाद मुगलई बिरयानी को सर्विंग डिश में निकालिये और बूंदी रायता और सलाद के साथ परोसिये।






