- Prep
- 1h
- Cook
- 30 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Mexican
- Course
- Snacks
पिज्जा का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. खासकर कि बच्चे पिज्जा खाने की काफी जिद करते हैं. अच्छा खासा पिज्जा खाने के लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है और साथ ही ये सेहत के लिए भी नुकसान दायक हैं लेकिन इस रेसिपी को फॉलो कर आप आसानी से घर में ही पिज्जा बना सकते हैं. जिससे स्वाद भी बना रहेगा और सेहत भी!
पिज्जा खाने के लिए अक्सर हम बाहर जाते हैं. घर में पिज्जा बनाना सभी को थोड़ा मुश्किल लगता है. लोग सोचते हैं कि घर के पिज्जा में वह स्वाद भी नहीं आएगा, लेकिन हमने आपके लिए यह काफी आसान कर दिया है. नीचे दी गई आसान रेसिपी को फॉलो कर आप घर में ही रेस्टोरेंट जैसा मल्टी ग्रेन टेस्टी पिज्जा बना सकते हैं. इसीलिए अब पिज्जा खाने के लिए आपको कहीं ऑनलाइन ऑर्डर करने की या बाहर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आप घर में ही बना सकते हैं वेज पिज्जा.
Ingredients
Method
सबसे पहले आप सूखे खमीक को पानी और चीनी में मिलाकर कुछ देर के लिए साइड में रख दें।
फिर एक कटोरी में भुना चना, गेहूं का आटा सोयाबीन का आटा, नमक और सभी प्रकार के बीज मिलाकर इसमें खमीक को मिक्स करके अच्छी तरह से गूंथ लें।
फिर इसके ऊपर थोड़ा जैतून के तेल को लगाकर गूंथकर साइड में रख दें।
इसके लिए सबसे पहले आप टमाटर को मिक्सी में पीसकर उसकी प्यूरी बना लें। फिर एक पैन में तेल को गर्म करके उसमें टमाटर की प्यूरी को उबाल लें पहले उबाल लें।
फिर इसके बाद इसमें टमाटर का पेस्ट,नमक और काली मिर्च को डालकर थोड़ा पकाएं।
अब आखिर में आप गूंथे हुए आटे को बेलकर उसे रोटी जैसा बनाकर उसके ऊपर जैतून का तेल और सॉस को लगाएं।
फिर इसमें चीज़ और मशरूम को डाल कर 10 मिनट के लिए ओवन में 180 डिग्री तापमान पर बेक कर लें।
बेक हो जाने के बाद इसके ऊपर थोड़ा-थोडा जैतून का तेल डालकर ऊपर से बैजल की पत्तियां डालकर सर्व कर सकते हैं।






