- Prep
- 10 min
- Total
- 13 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian, Maharastra, mumbai
- Course
- Breakfast, Snacks
Mumbai Style Bhel Puri Recipe: मुंबई के स्ट्रीट फूड देशभर में काफी मशहूर हैं. वहीं मुंबई के फेमस फूड्स की फेहरिस्त में भेलपूरी (Mumbai Style Bhel Puri Recipe) का नाम भी शामिल है. हालांकि मुंबई जैसी स्वादिष्ट भेलपूरी हर शहर में नहीं मिलती है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर मुंबई स्टाइल भेलपूरी बना सकते हैं. जी हां, भेलपूरी की आसान रेसिपी फॉलो करके आप टेस्टी और चटपटे स्नैक्स का लुत्फ उठा सकते हैं. तो आइए जानते हैं भेलपूरी बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – तड़का दही सैंडविच रेसिपी ( Tadka Dahi Sandwich Recipe )
Ingredients
Method
स्नैक्स में भेलपूरी बनाने के लिए बॉउल में लइया ले लें. अब इसमें खीरा, आलू, टमाटर और मूंगफली एड कर लें.
इसके बाद बॉउल में पापड़ी तोड़कर डाल दें. फिर इसमें सेव, हरी मिर्च और चाट मसाला मिक्स करें.
आखिर में हरी चटनी और मीठी चटनी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें.
बस आपकी स्वादिष्ट और चटपटी भेलपूरी बनकर तैयार है. अब इसे हरा धनिया से गार्निश करके स्नैक्स में सर्व करें.






