- Cook
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Gujarat, Gujarati, north indian
- Course
- Appetizer, Breakfast, Lunch, Side Dish, Snack, Snacks
Tadka Dahi Sandwich Recipe : सैंडविच के भिन्न भिन्न प्रकार आपको मिलेंगे और जहां देखा जाए सैंडविच की ज्यादातर फिलिंग चीज और मेयोनेज़ से ही बनती हैं। यह खाने में तो टेस्टी होती है लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स भी होते है। अगर आपका मन है सैंडविच खाने का हेल्थी स्टाइल में तो चलिए बनाते है दही तड़का वाली सैंडविच (Dahi Tadka Sandwich) की रेसिपी जिसे खाकर आप और आपके परिवार वालों की सेहत तो रहेगी ही साथ में आप इसे करेंगे भी एंजॉय।
Ingredients
Method
ब्रेड के किनारों को निकाल दें।
अब एक बड़े कटोरे में गाड़ी दही ( hung curd ), सारे सब्जियां डालें, नमक, चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं।
एक ब्रेड की स्लाइस पे मस्का लगाए उसपे यह फिलिंग डालें, दूसरी ओर इसे मस्का लगा हुआ ब्रेड से बंद करें। अगर आपको हरी चटनी पसंद है तो वो भी आप मस्का के बाद लगा सकते हैं।
अब एक तवा पे घी डालकर, राई का तड़का लगाए कड़ी पत्ते के साथ, इस पे सैंडविच डालें और धीमे आंच पे पकाए। दूसरे तरफ से भी हल्का सा घी लगाकर पकाए।
गरमा गरम कट करके सॉस या चटनी के साथ परोसें






