- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 52 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Mumbai Style Tikki Frankie Recipe: डेली डाइट में एक जैसा नाश्ता सर्व करना अक्सर बोरिंग हो जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग नाश्ते में कुछ डिफरेंट ट्राई करते हैं. मगर क्या आपने कभी टिक्की फ्रैंकी टेस्ट की है. टिक्की फ्रैंकी (Mumbai Style Tikki Frankie Recipe) को मुंबई की फेमस डिशों में से एक माना जाता है. वहीं टिक्की फ्रैंकी में सब्जियां एड करके आप इसे हेल्दी भी बना सकते हैं. खासकर बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट बनाने या टिफिन पैक करने के लिए टिक्की फ्रैंकी बनाना बेस्ट ऑप्शन होता है. तो आइए जानते हैं टिक्की फ्रैंकी की इजी रेसिपी.
ये भी पढ़ें- घर पर बनाएं मुंबई जैसी स्वादिष्ट भेलपूरी (Mumbai Style Bhel Puri Recipe)
Ingredients
Method
नाश्ते में टिक्की फ्रैंकी बनाने के लिए मैदे में गेहूं का आटा मिक्स कर लें. फिर इसमें पानी डालकर मुलायम आटा गूंथें.
अब पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें थोड़ी सी प्याज, हरी मिर्च और मटर डालें.
फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर,काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर चलाएं.
इसके बाद आलू को मैश करके पैन में डाल दें. फिर आलू के मिक्सचर की छोटी-छोटी टिक्की बना लें.
अब तवा गर्म करें. इसपर सरसों का तेल लगाएं और सभी टिक्कियों को गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें.
इसके बाद मैदे के आटे की लोई बनाकर रोटी बेलें. अब सभी रोटियों को बटर लगाकर तवे पर सेकें.
रोटी पर टोमैटो सॉस और चिली सॉस अप्लाई करें. फिर इसके बीच में आलू की टिक्की रखकर फैलाएं.
अब रोटी पर प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर डालें. वहीं आप इसपर मेयोनीज भी अप्लाई कर सकते हैं.
सभी चीजें रखने के बाद रोटी को रोल कर दें. बस आपकी टेस्टी और हेल्दी टिक्की फ्रैंकी तैयार है.






