- Prep
- 30 min
- Cook
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mughlai, mumbai
- Course
- Breakfast, dinner, Snack
अगर आप भी नॉनवेज खाना पसंद करते हैं, तो सींक कबाब का स्वाद आपने जरूर चखा होगा। ज्यादातर लोग स्टार्टर में सींक कबाब लेना खूब पसंद करते हैं। सींक कबाब एक लाजवाब डिश है यह नॉनवेज खाने वाले हर इंसान की फेवरेट डिश में से एक है। वैसे तो सीख कबाब चिकन और मटन दोनों से बनाएं जाते हैं, लेकिन इस रेसिपी में सिर्फ मटन का ही इस्तेमाल किया गया है।
मटन सीख कबाब बनाने की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती है। पहले मीट में मसाले डालकर मैरीनेट किया जाता है और इसके बाद इस मिश्रण को कबाब बनाकर ग्रिल किया जाता है। फ्लेवर से भरपूर मटन सीख कबाब को डिनर पार्टी में स्टार्टर के लिए परफेक्ट समझा जाता है। मटन सींक कबाब को आमतौर पर रुमाली रोटी के साथ खाया जाता है। आप चाहें तो इन्हें घर पर भी बहुत आसानी से तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं सींक कबाब बनाने की विधि।
Ingredients
Method
सबसे पहले चिकन को अच्छे से धोकर साफ कर ले। इसके बाद धनिया और पुदीने की पत्तियोंको साफ करें और क्रीम के साथ मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। अब एक कटोरे मेंमैरीनेट करने की सभी सामग्रियों को एकसाथ मिक्स कर लें, लेकिन इससे पहले एक अलगकटोरे में दही को अच्छे से फेंट लें। फिर उसमें नमक डालकर मिला लें। इसके बादइसमें धनिया और पुदीने का पेस्ट मिलाकर मिक्सी में एक बार और पीसकर गाढ़ा पेस्टबना लें। इसके बाद अब इसे एक कटोरे में निकालकर इसमें चिकन पीस को अच्छी तरह सेलपेटें। फिर इन मैरीनेट किए हुए चिकन पीस को 2-3 घंटे के लिए ढककर अलग रख दें।
अब लकड़ी की सींक या स्कीवर्स को पानी में 30 मिनट के लिए डुबोकर रखें। इसकेबाद स्कीवर्स में चिकन लपेटकर लगा लें। ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर गरम करचिकन को 15-20 मिनट के लिए सेंकने के लिए रख दें। बस तैयार हैं आपका सींक कबाब।इन्हें चटनी, हरा धनिया और ऊपर से चाटमसाला छिड़ककर सर्व करें।





