- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Nepal
- Course
- Side Dish, Snack
अधिकतर लोग गरमागरम मोमोज खाना पसंद करते हैं. लाल मिर्च की चटनी और मेयोनीज के साथ मोमोज खाने का मजा ही अलग है. आइए जानते हैं घर पर मार्केट जैसे स्वादिष्ट चिकन मोमोज बनाने की विधि.
अगर आप मोमोज खाने के शौकीन हैं तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि इन्हें आसानी से घर पर बनाया जा सकता है. मोमोज बनाना झंझट का काम नहीं है. नॉन-वेज लवर्स ज्यादातर चिकन मोमोज खाना ही पसंद करते हैं. आइए फटाफट जानते हैं घर पर ही स्पेशल चिकन मोमोज बनाने की विधि.
Ingredients
- 2 कप मैदा
- 1/2 टेबल स्पून नमक
- ¼ टेबल स्पून बेकिंग पाउडर
- 1 कप चिकन का कीमा
- तेल
- प्याज़
- 1 टेबल स्पून लहसुन
- 1/2 टेबल स्पून सोया सॉस
- ¼ टेबल स्पून सिरका
- ¼ टेबल स्पून काली मिर्च
Method
सबसे पहले आप मैदा, नमक और बेकिंग सोडा को एक साथ पानी में मिलाकर गूंद लें। अब एक पैन में एक टेबल स्पून तेल गरम करके उसमें प्याज और लहसुन डालकर भून लें।
जब यह नरम हो जाए तो इसमें चिकन के टुकड़े डाल दीजिए। अब गैस की आंच को तेज कर दें और चिकन को पूरी तरह से नरम होने तक पकाते रहें।
जब ये पक जाए तो इसे आंच से उतार लें और इसमें सोया सॉस, नमक, सिरका और काली मिर्च मिला लें।
जो मिश्रण आपने तैयार किया है उसे बीच में रखें और किनारों को चारों तरफ़ से सील करें। ऐसे ही सबको करें।
अब आप इसे लगभग 10 मिनट तक भाप में पका लें। अब आपके गर्मागर्म चिकन मोमोज बनकर तैयार है।
अब आप इसे सोया सॉस और चिली सॉस के साथ सर्व करें।






