- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Cuisine
- Bengali, Bihar, Hyderabad, Maharastra
- Course
- Breakfast, dinner
नवरात्रि का त्योहार जल्द आने वाला है। ऐसे में माता के भक्त 9 दिनों का व्रत रखते हैं। ऐसे में शरीर को भी पोषक तत्व और एनर्जी चाहिए होती है। इसलिए आज हम आपके लिए समा के चावल पुलाव रेसिपी लेकर आए हैं।
यह व्रत का पुलाव होता है। यानी आप इसे व्रत में खा सकते हैं। क्योंकि यह एक फराली रेसिपी है। इससे पहले हमने आपको व्रत वाले आलू (Aloo Rasedar Navratra Vrat Recipe In Hindi) की रेसिपी बताई थी। उम्मीद है कि आप लोगों ने जरूर ट्राई की होगी।

बात करें, समा पुलाव की तो यह एक तरह से बंसी रवा उपमा के जैसा होता है और यह आपके शरीर को अधिक पोषक तत्व और स्वाद प्रदान करता है। आप इस रेसिपी को दिन में नाश्ते या लंच बॉक्स के लिए भी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं व्रत समा पुलास (Vrat Ke Chawal) की रेसिपी क्या है?
Ingredients
Method
सबसे पहले, एक बड़ा बाउल लेना और उसमें 20 मिनट के लिए 1 कप समा चावल भिगोना है।
इसके बाद एक बड़ी कड़ाही में एक चम्मच घी, जीरा, फली इलायची और काली मिर्च डाल दीजिए। अब इसमें एक इंच अदरक और 2 मिर्च डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लीजिए।
अब इसमें अपने मनपसंद अनुसार हरी सब्जी डालकर 3 मिनट तक पकने दीजिए। इसके बाद इसमें भिगोए हुए समा चावल डाल दीजिए। अब इसमें 2 कप पानी, 1/2 टी स्पून सेंधा नकर और 1 स्पून काली मिर्च डाल दीजिए।
अब ढक्कन लगाकर 15 मिनट तक इसको पकने दीजिए। अब एक कड़ाही लीजिए और उसमें ½ टेबल स्पून घी, 2 टेबल स्पून मूंगफली, 5 बादाम, 10 काजू, 2 टेबल स्पून सूखा नारियल, ½ कप मखाना डाल लीजिए।
अब इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि ये कुरकुरे और सुनहरे रंग का ना हो जाए। अब इसे पके हुए चावल के ऊपर डाल दीजिए। इसमें 2 टेबल स्पून धनिया पत्ती भी डाल लीजिए। बस तैयार है आपका समा पुलाव रेसिपी।






