- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Fast
व्रत के दिनों में खाने के लिए बहुत कम ऑप्शन रहते हैं। फ्रूट्स, या जूस के अलावा लोग साबूदाना या मोरधन खाते हैं। लेकिन हमेशा व्रत में साबूदाना खिचड़ी खा-खाकर हर कोई बोर हो जाता है। ऐसे में हम आपके लिए आज साबूदाना से बनने वाली एक बेहद खास डिश लेकर आए हैं। आज हम आपके लिए साबूदाना थालीपीठ (Sabudana Thalipeeth Recipe) की रेसिपी लेकर आए हैं।
इसे व्रत के दिनों में फलाहार के रूप में बना कर खा सकते हैं या इसके अलावा इसे नाश्ते या शाम के समय कम भूख के समय भी खाने के लिए भी बना सकते हैं। साबूदाना थालीपीठ (Sabudana Thalipeeth Recipe) बनाना बेहद आसान तो है ही और साथ ही ये डिश खाने में भी बड़ी टेस्टी लगती है। तो चलिए जानते हैं साबूदाना थालीपीठ बनाने की रेसिपी के बारे में।
Ingredients
Method
साबूदाना थालीपीठ के लिए सबसे पहले आप साबूदाने को 4-5 घंटे के लिए भीगों कर रख दें और साथ ही आलू को उबाल लें।
तब तक आप एक कड़ाही में मूंगफली दाने डालकर उन्हें ड्राई रोस्ट करें।
जब दाने ठंडे हो जाए तो आप उनके छिलके निकालकर दरदरा पीस लें।
अब आप एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लें और उसमें भिगोए साबूदाना डाल दें।
साबूदाने में उबले आलू मैश करके डाल दें और साथ ही इसमें जीरा, काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
फिर आप थालीपीठ के मिश्रण में कद्दूकस अदरक, हरे धनिए की पत्ती और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं।
अब आप इसमें एक कप सिंघाड़े का आटा डालें और सारी सामग्रियों के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
इस प्रकार आपका थालीपीठ के लिए आटा तैयार हो चुका है।
अब आप एक बटर पेपर लेकर उसमें थोड़ा-सा तेल लगाकर ग्रीस कर लें।
फिर एक आटे की लोई लेकर उसे पेपर पर रखकर थालीपीठ का आकार दें। इसे ज्यादा पतला नहीं करना है।
अब गैस पर एक तवा गर्म होने रखें और उसके चारों ओर तेल फैला लें।
फिर आप थालीपीठ को तवे पर सिकने के लिए डाल दें।
अब थालीपीठ को धीरे धीरे पलटते हुए दोनों ओर से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें।
जब ये अच्छे से सिक जाएं तो आप इसे एक प्लेट में निकाल लें।
इस प्रकार आपका साबूदाना थालीपीठ बनकर तैयार है। आप इसे दही या हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।






