- Cook
- 5 min
- Total
- 3 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks
यदि आप कहीं बाहर से थके हारे आए हो और आपको कुछ ठंडा पीने का मन हो रहा हो, तो आप हर वही कोल्ड ड्रिंक या छाछ पीकर बोर हो गए होंगे। इस तेज गर्मी के कारण चिलचिलाती धूप में अपने आप को रिफ्रेश करने के लिए नींबू शिकंजी (Nimbu Shikanji Recipe) बेस्ट ऑप्शन है।
नींबू शिकंजी आपके शरीर को तो तरोताजा रखेगी ही और साथ ही ये आपको डिहाइड्रेशन से भी बचाकर रखेगी। शिकंजी में नींबू का रस, काला नमक, काली मिर्च, भुना जीरा जैसे मसाले डाले जाते हैं जो गर्मी में राहत देने के साथ ही साथ और भी कई तरीकों से शरीर के लिए फायदेमंद रहता है। इसे झटपट कम समय में बनाकर तैयार भी किया जा सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं नींबू शिकंजी बनाने की विधि।
Ingredients
Method
नींबू शिकंजी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में दो गिलास पानी लें लें।
फिर आप नींबू को चाकू से दो टुकड़ों में काट लें और पानी में नींबू के टुकड़ों का रस अच्छे से निचोड़ लें।
अब आप पानी में भुना जीरा पाउडर, काला नमक और चीनी डालकर मिक्स कर लें।
अब शिकंजी को एक छलनी से छानकर गिलास में डालें।
इस तरह आपकी नींबू शिकंजी बनकर तैयार है।
आप इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर पुदीने के पत्ते से गार्निश कर सर्व करें।






