- Prep
- 1 min
- Cook
- 4 min
- Total
- 120h
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- cake
मीठा खाने के शौकीनों को डिनर के बाद कोई मिठाई जरूर चाहिए होती है। अक्सर डेजर्ट में मिठाई, हलवा या खीर खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप घर में नो-बेक लेमन चीज़केक बनाकर सबक खिला सकते हैं। ये बेहद ही टेस्टी डिश है, जिसकी खुशबू से ही मुंह में पानी आ जाता है। तो चलिए जानते हैं नो-बेक लेमन चीज़केक बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- बटर पेपर
- डाइजेस्टिव बिस्किट
- बटर
- क्रीम चीज़
- आइसिंग शुगर
- नींबू का रस
- हैवी क्रीम
- व्हीप्ड क्रीम
Method
नो-बेक लेमन चीजकेक बनाने के लिए सबसे पहले आप बटर पेपर के साथ 8-इंच स्प्रिंगफॉर्म पैन के बेस को लाइन करें।
अब आप डाइजेस्टिव बिस्किट को एक फ़ूड प्रोसेसर में बारीक टुकड़े होने तक फेंटें।
अब आप इसमें पिघला हुआ बटर डालें और अच्छे से मिक्स करें।
फिर आप मिश्रण को पैन में डालकर चम्मच से बेस पर मजबूती से दबाएं।
फिर आप इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने रख दें।
अब आप एक बाउल में क्रीम चीज़ और आइसिंग शुगर डालकर उसे स्मूद होने तक फेंटें।
फिर आप इसमें नींबू का रस डालकर मिलाएं।
अब एक अलग कटोरे में हैवी क्रीम लेकर तब तक फेंटे जब तक कि उसकी कड़ी चोटियां न बन जाएं।
अब आप इस मिश्रण को क्रीम के मिश्रण में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
फिर आप इसमें पिघला हुआ और ठंडा जिलेटिन डालकर मिक्स कर लें।
अब इस पूरे मिश्रण को एक टिन के डिब्बे में डालकर उसे फ्लेट कर लें।
फिर इसे 3-4 घंटे या रात भर फ्रिज में ठंडा होने को रख दें।
अब आप केक पर नींबू के स्लाइस या व्हीप्ड क्रीम से इसकी सजावट कर दें।
इस प्रकार आपका नो बेक लेमन चीजकेक बनकर तैयार है।






