- Prep
- 30 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mughlai, mumbai
- Course
- Breakfast, dinner, Main Course
अगर आप क्लासिक पालक पनीर को एक नया ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो यह पालक चिकन निश्चित रूप से एक बेहतरीन डिश साबित हो सकती है! यह जरूरी पोषक तत्वों और विटामिनों से भरपूर होता है और डिनर के लिए एक पौष्टिक मील साबित होगा, क्योंकि पालक और चिकन दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। पालक एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है जो सेहत के गुणों से भरपूर है। पालक में पाए जाने वाले तत्वों में मुख्य रूप से कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फॉस्फोरस, लोहा, खनिज लवण, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ‘ए’ और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं।

वहीं अगर चिकन की बात करें, तो चिकन एक पोल्ट्री आइटम है, जो प्रोटीन से भरपूर होता है और आपके शरीर को कई पोषक तत्व प्रदान करता है। चिकन ब्रेस्ट भी ल्यूसीन का एक अच्छा स्रोत है, जो मांसपेशियों की वृद्धि और मरम्मत करने के साथ ही सहनशक्ति व ताकत में सुधार का काम करती है। तो चलिए जानते हैं पालक चिकन बनाने की रेसिपी।

Ingredients
Method
सबसे पहले चिकन को नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और 4 बड़े चम्मच दही में 30 मिनट के लिए मेरिनेट करें।
सबसे पहले पालक पेस्ट के लिए हरा धनिया का एक गुच्छा, कसूरी मेथी के पत्ते, चार हरी मिर्च और चार से पांच काजू को ब्लेंडर जार में डालें। उसे एक तरफ रख दें, इसे अभी ब्लेंड न करें क्योंकि पालक के पत्ते बाद में डाले जाएंगे। पालक के पत्तों को चिपकने से बचाने के लिए, मध्यम आंच पर एक पैन गरम करें और पैन के तले को कोट करने के लिए पर्याप्त तेल डालें।
अब इसमें 2 कप पालक के पत्ते डालें और लगभग एक मिनट के लिए पैन को ढक दें, ताकि पालक मुरझा जाए। एक मिनट के बाद ढक्कन हटा दें और पालक के पत्तों को तब तक चलाएं जब तक कि वे नरम न लगें। अगर पालक के पत्तों को ज्यादा पकाया जाता है, तो वे अपना चमकीला हरा रंग खो देंगे। नरम हुई पालक की पत्तियों को बची हुई सामग्री के साथ तब तक ब्लेंड करें जब तक उनका एक स्मूथ पेस्ट न बन जाए।
अब सबसे पहले गैस पर कढ़ाई चढ़ाए और उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो इसमें 1 बड़ा प्याज डालें। नमक छिड़कें और प्याज को लगभग तीन मिनट तक या जब तक वे रंग में टांसपरेंट न हो जाएं तब तक पकाएं। इसके बाद 1 टीस्पून ताजा अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और 2 मिनट के लिए या प्याज के हल्के सुनहरे भूरे रंग के होने तक चलाएं। फिर टमाटर डालें और लगभग तीन मिनट तक या टमाटर के नरम होने तक पकाएं। अब इसमें एक चौथाई कप पानी डालकर चिकन को 10 मिनट या चिकन के पूरी तरह से पकने तक पकाएं।
अब आंच को कम कर दें और हरे पालक का पेस्ट मिलाएं। आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर डालने के बाद ग्रेवी को धीमी आंच पर लगभग दो मिनट तक उबलने दें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और नीबू का रस मिलाएं। अब आंच से उतारें और 1 बड़ा चम्मच ताजी क्रीम मिलाएं। चपाती, चावल के साथ सर्व करें और इसका मजा लें।






