- Prep
- 5 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
आज के समय में ज्यादातर लोग अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए कुछ हेल्दी फ़ूड खाना पसंद करते हैं। ऐसे में ओट्स उनके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ओट्स एक सुपरफूड है। यह आपको लंबे समय तक स्वस्थ, भरा हुआ रखता है। लेकिन हर बार वही सिंपल ओट्स खाकर आप भी बोर हो गए होंगे। तो हम आपको आज ओट्स से बनी एक बेहद ही टेस्टी डिश की रेसिपी बता रहे हैं। हम बात कर रहे हैं ओट्स इडली (Oats Idli Recipe) के बारे में, जो न केवल आपके समय की बचत होगी, बल्कि इसे खाने से आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा। तो चलिए जानते हैं ओट्स इडली (Oats Idli Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- 1 कप ओट्स
- 2 टेबलस्पून तेल
- 1 छोटा टेबलस्पून राई
- 1 छोटा टेबलस्पून जीरा
- 1 टेबलस्पून उड़द दाल
- 1 टेबलस्पून चने की दाल
- 2 टेबलस्पून काजू (बारीक कटा हुआ)
- आधा कप सूजी
- आधा कप दही
- 1/4 कप मटर हरा
- 1/4 कप धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ)
- 1 छोटा गाजर (घिसा हुआ)
- 1 टेबलस्पून हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 टेबलस्पून अदरक (घिसा हुआ)
- 1/2 टेबलस्पून करी पत्ता
- नमक (स्वादानुसार)
- पानी
- 1/4 टेबलस्पून ब्लैक पेपर पाउडर
- 1 पैकेट इनो
Method
ओट्स इडली बनाने के लिए आपको सबसे पहले ओट्स को एक मिक्सी में पीस लेना है। फिर आप इसे एक बर्तन में अलग निकाल लें।
अब एक पैन में तेल डालकर उसे गैस पर गर्म करें और फिर उसमें जीरा, राई, उड़द की दाल और चने की दाल डालकर उसे धीमी आंच पर भुनें।
अब आप तेल में कटा हुआ काजू डालकर उसे धीमी आंच पर भूनें।
जब ये सब अच्छे से भुन जाए तो आप उसमें सूजी डालकर उसे भी बाकी सामग्री के साथ धीमी आंच पर भुनें।
अब आप पिसा हुआ ओट्स डालकर अच्छे से भूने। अच्छे ये अच्छे से भुन जाए तो इसे अलग बर्तन में निकालकर ठंडा कर लें।
अब आप इस भुने हुए मिश्रण में दही, गाजर, हरा मटर, धनिया पत्ता, हरी मिर्च, अदरक, ब्लैक पेपर, करी पत्ता, नमक और इनों और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब इडली के बैटर को 10 मिनट के लिए ढक्कर छोड़ दें।
तब तक आप इडली मेकर में पानी भरकर उसे गर्म होने रख दें।
फिर आप इडली मोल्ड में तेल लगाकर बैटर डालकर उसे 12 से 15 मिनट के लिए स्टीम होने दें।
अब आपकी ओट्स इडली बनकर तैयार है। आप इसे चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।






