- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, healthy breakfast
शिल्पा शेट्टी ने अपनी रसोई से एक सबसे ईजी-ब्रीजी ब्रेकफास्ट की रेसिपी का खुलासा किया है जिसका नाम ओट्स सत्तू उपमा है। यह प्रोटीन से भरपूर है और इसमें फाइबर भी खूब सारा है।
रोजाना ब्रेकफास्ट में क्या खाया जाए यह तय करने हर घर में बड़ी समस्या होती है। क्योंकि हम सुबह उठते हैं, अपने दिन की शुरुआत करते हैं और कुछ स्वादिष्ट खाने की तलाश में रहते हैं, जो पौष्टिक भी हो और हेल्दी भी रहे। ऐसा कहा जाता है कि आप नाश्ते में जो खाते हैं उससे पूरा दिन की एनर्जी मिलती है। इसीलिए दिन की शुरुआती मील को पंच पैक करना और भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं शिल्पा शेट्टी के फेवरेट ब्रेकफास्ट की रेसिपी। जी हां, एक्ट्रेस ने अपनी रसोई से एक आसान नाश्ते की रेसिपी का खुलासा किया है जिसका नाम ओट्स सत्तू उपमा है। ये रेसिपी ना सिर्फ यह प्रोटीन से भरपूर है बल्कि इसमें फाइबर भी खूब सारा है।
Ingredients
- भुने हुए ओट्स- एक कटोरी
- शुद्ध घी- 2 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- अदरक- एक टुकड़ा
- करी पत्ता-4-5
- काजु - 4-5
- सत्तु- 2 चम्मच
- प्याज- 1
- गाजर-1
- बीन्स- दो से तीन
- हींग-चुटकीभर और नमक स्वादानुसार
- धनिया पत्ती- गार्निश के लिए
Method
गैस चूल्हे पर कड़ाही या पैन रखकर इसमें एक चम्मच घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें 4-5 काजू डालें।
अब इसमें हींग, कड़ी पत्ना, अदरक, मिर्ची और प्याज डालकर हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
अब ऊपर से भुने हुए ओट्स डालें और 2 चम्मच डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर स्वादानुसार नमक डालें।
जब ये थोड़ा पक जाए तो पैन में उबली हुई गाजर, बीन्स और कोर्न को मिलाएं। सबके मिलाकर ऊपर से पानी डालें और फिर इसे पकाएं।
5 मिनट बाद ही आपका ओट्स सत्तु उपमा रेडी है। अब इसे हरी धनिया के साथ गार्निश करें।






