- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, dinner, healthy breakfast
नाश्ते में अगर कुछ हेल्दी खाना है या फिर डिनर में कुछ हल्का खाने का मन है तो आप ओट्स स्टफ्ड चीला बनाकर खा सकते हैं। ओट्स वजन घटाने में असरदार काम करता है। अगर आप इस तरह से ओट्स चीला बनाएंगे तो ये स्वाद में भी कमाल लगेगा। ये है ओट्स चीला की रेसिपी।
Oats Stuffed Chilla Recipe: कई बार कुछ टेस्टी लेकिन हेल्दी खाने का मन होता है। नाश्ते में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करने की सलाह दी जाती है, लेकिन कई बार क्रेविंग को शांत करना भी जरूरी हो जाता है। अगर आपका कुछ गर्मागरम और हेल्दी टेस्टी खाने का मन है तो ओट्स चीला बनाकर खा सकते हैं। ओट्स चीजा जितना हेल्दी होता है उससे कहीं ज्यादा खाने में टेस्टी लगता है। अगर आप हमारे बताए गए तरीके से ओट्स चीला बनाकर खाएंगे तो फिर बार-बार यही खाने का मन करेगा। डाइटिंग के दौरान डिनर में भी आप ओट्स चीला बनाकर खा सकते हैं। जानिए ओट्स स्टफ्ड चीला की आसान रेसिपी।
Ingredients
Method
सबसे पहले एक बर्तन में तेल गरम कर लें, उसमें हल्दी पाउडर, गरम मसाला, हींग, प्याज, टमाटर डालकर आधा मिनट तक भूनें।
फिर उसमें आप हरा मटर, आलू, नमक और मिर्च पाउडर डालकर 2 मिनट तक पकाएं.. इस में क्रम्बल किया हुआ पनीरा शामिल करें।
एक बाउल में बेसन, हरी मिर्च, हींग, धनिया, हल्दी पाउडर, पिसा हुआ ओट्स, तेल, पानी और नमक डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। चीले के बने हुए घोल को को पैन में डालें और उसे गोल आकार दें।
फिर उसको दोनों तरफ पलट कर सेक लें, फिर ऊपर के तरफ स्टफिंग डालें और रोल कर लें। अब इसे निकालें प्लेट पर।
अंत में भरवां ओट्स चीला सभी को इमली या पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।






