- Prep
- 30 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
डोसे का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के चेहरे खिल उठते हैं। यह साउथ इंडियन फूड डोसा (Onion Dosa)देश के कोने-कोने में मिलता है। इस डिश को लोग वैराइटीज में बेचते हैं। इन्हीं में से एक प्याज वाला डोसा भी है। प्याज वाले डोसे को हर कोई बड़े ही चाव से खाता है।
अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी रेसिपी के बारे में बताएंगे। यह बहुत ही आसानी से घर पर बनकर तैयार हो जाता है।
Ingredients
- 1 कप दाल का आटा
- 2 कप चावल का आटा
- 1 कप पानी
- ½ कप बारीक कटी हुई प्याज
- 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच सरसों के दाने
- बारीक कटी हुई हरी धनिया की पत्तियां
- तेल आवश्यकतानुसार
- नमक स्वादानुसार
Method
घर पर अनियन डोसा बनाने के लिए सबसे पहले चावल के आटे और दाल के आटे को मिक्स कर लें.
अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, नमक और धनिया की पत्तियां डालें और पानी एड करते हुए डोसे का बैटर तैयार कर लें.
इसके बाद गैस पर नॉन स्टिक तवा गर्म करें. फिर गैस को मीडियम फ्लेम पर सेट करके तवे पर तेल अप्लाई करें.
इसके बाद तवे पर हल्का सा पानी स्प्रे करें और तवे को पोंछकर डोसे का बैटर डालें.
डोसे को धीमी आंच पर अच्छी तरह से पका लें. फिर इसे पलटकर दूसरी तरफ भी पकाएं.
वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद डोसे को उतार कर प्लेट में रख लें.
बस आपका क्रिस्पी और टेस्टी डोसा तैयार है. अब इसे सांभर या चटनी के साथ सर्व करें.






