- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- bakery
माँ को स्पेशल फील करवाने के लिए साल में एक दिन मदर्स डे के तौर पर मनाया जाता है. इस बार 14 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा. लोग इस दिन को लेकर काफी उत्सुक होते हैं. अपनी मां को स्पेशल फील कराने के लिए अलग अलग तरह से मदर्स डे सेलिब्रेट करते हैं. कोई माँ को घूमने ले जाता है, तो कोई उन्हें खास गिफ्ट लाकर देता है. कुछ लोग माँ के लिए ख़ास पकवान बनाते हैं. वैसे अगर आप अपनी माँ को मदर्स डे पर खुश करना चाहते हैं, तो उन्हें खास केक बनाकर खिलाइये. मदर्स डे के मौके पर आप उनके लिए केक बना सकते हैं. हम आपको आज ओरियो बिस्किट केक (Oreo Biscuit Cake) की रेसिपी बता रहे हैं, उसे बनाना बहुत ही आसान है. यकीनन आपकी मां को ये सबसे प्यारा तोहफा लगेगा. तो चलिए जानते हैं ओरियो बिस्किट केक (Oreo Biscuit Cake) बनाने की रेसिपी.
Ingredients
- 3 पैकेट ओरियो बिस्किट
- चीनी
- दूध
- 1 पैकेट इनो
- नमक
- सूखा मैदा
- बटर पेपर
- डेरी मिल्क चॉकलेट
- टूटी-फ्रूटी
Method
ओरियो बिस्किट केक बनाने के लिए सबसे पहले हम बिस्किट के पैकेट को खोल कर एक प्लेट में रख लें.
फिर सभी बिस्किट में से सफ़ेद क्रीम निकालकर अलग कर लें.
अब बिस्किट को स्वादानुसार शक्कर डालकर मिक्सर में पीस लें.
अब उस बिस्किट के पाउडर में दूध डालकर उसका बेटर तैयार कर लें.
5 मिनट उस बेटर को सेटल होने के लिए रख दें.
फिर आप उसमें टूटी-फ्रूटी, डेरी मिल्क चॉकलेट के छोटे टुकड़े डाल दें.
अब आप बेटर में एक छोटा पैकेट इनो का डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर लें.
अब एक केक कंटेनर या कांच के बाउल में एक बटर पेपर रखें और उसके ऊपर थोड़ा सा बटर लगाकर मैदा छिड़क दें. इससे केक चिपकेगा नहीं.
अब आप इसे माइक्रोवेव में 5 से 7 मिनट के लिए बाके होने रख दें. बीच-बीच में उसे चेक करते रहे.






