- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 33 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Palak Paneer Kofta Recipe: खाने का असली मज़ा जब आता है, जब हमें हमारी मनचाही डिश खाने को मिलती है। ऐसी ही एक डिश पालक पनीर कोफ्ता है, जिसके स्वाद के लोग दीवाने हैं। आमतौर पर लोग बाहर होटल में जाकर कोफ्ता खाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ये डिश घर पर नहीं बनाई जा सकती है। अगर आप भी यही सोचते हैं तो आप गलत है। कोफ्ता एक ऐसी डिश है जिसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।
पालक पनीर की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन शायद ही कभी पालक पनीर कोफ्ता खाया होगा। आज हम आपको पालक पनीर से बने कोफ्ते की रेसिपी बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते हैं पालक पनीर कोफ्ता की टेस्टी और आसान सी सब्जी।
Ingredients
Method
पालक पनीर कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बॉउल में पनीर और पालक मिक्स कर लें।
अब आप इसमें हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिक्स करें।
अब इसमें आलू मैश करके डाल दें और साथ ही तेल और मक्के का आटा भी डालकर मिला लें। इससे आपके कोफ्ते कुरकुरे बनेंगे।
अब आप इसकी छोटे-छोटे कोफ्ते बना लें और इन्हें गर्म तेल में डीप फ्राई कर लें।
ग्रेवी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें हींग और जीरा डालें।
अब आप एक कटोरी में दही फेंट लें और उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिला लें।
अभी इस दही को आप कड़ाही में डालकर चलाते रहे।
फिर आप इसमें अदरक, हरी मिर्च और नारियल का पाउडर डालकर मिक्स करें।
आप चाहे तो ग्रेवी में टमाटर का पेस्ट भी डाल सकते हैं।
ग्रेवी अच्छे से पककर लाल हो जाए तो आप इसमें कोफ्ते डाल दें और उसे कुछ देर उबालकर गैस बंद कर दें।
इस प्रकार आपका पालक पनीर कोफ्ता बनकर तैयार है। आप इसके ऊपर बारीक कटा हरा धनिया डालकर सजा दें।






