- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Atta Tacos Recipe: सुबह के नाश्ते में ज्यादातर पेरेंट्स बच्चों को हेल्दी डिशें सर्व करना पसंद करते हैं. हालांकि बच्चे न्यूट्रिएंट्स रिच चीजें खाने की बजाए टेस्टी और चीज़ी डिश खाने के शौकीन होते हैं. ऐसे में आटा टेकोज (Atta Tacos Recipe) बनाकर आप ना सिर्फ बच्चों को हेल्दी ब्रेकफास्ट सर्व कर सकते हैं बल्कि उनकी पसंद का भी खास ख्याल रख सकते हैं. वहीं आटा टेकोज को आप मिनटों में रेडी कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं गेहूं के आटे से स्वादिष्ट और चीज़ी टेकोज बनाने की आसान रेसिपी.
ये भी पढ़ें – पंजाबी पिंडी चना की रेसिपी (Punjabi Pindi Chana Recipe)
Ingredients
Method
नाश्ते में आटा टेकोज सर्व करने के लिए सबसे पहले बॉउल में आटा लें. अब इसमें हल्का सा नमक और पानी डालकर नॉर्मल तरीके से मुलायम आटा गूंथ लें.
आटे की स्टफिंग बनाने के लिए पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें सरसों के दानें डालकर भूनें. सरसों फूटने लगे तो पैन में अदरक और करी पत्ता डाल दें.
इसके बाद पैन में हरा धनिया और प्याज डालकर मीडियम फ्लेम पर भूनें. ध्यान रहे कि प्याज बिल्कुल सॉफ्ट हो जानी चाहिए.
अब बॉउल में आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें. फिर प्याज को आलू में डालकर मिक्स कर दें. वहीं आटा टेकोज को हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें कुछ सब्जियां भी एड कर सकते हैं.
आलू के मिक्सचर में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, हरा धनिया और नमक डालकर मिलाएं. बस आपकी फिलिंग तैयार है.
आटा टेकोज बनाने के लिए सबसे पहले गूंथे हुए आटे की आधी लोई निकाल लें. अब इसे बड़े आकार में बेल लें. फिर इसपर उल्टी कटोरी रखकर प्रेस कर दें. जिससे आटे की बराबर रोटियां बन जाएंगी.
अब इन रोटियों को तवे पर सेकें. मगर ध्यान रहे कि रोटी को पूरी तरह से नहीं सेंकना है. इसे दोनों तरफ से हल्का सेंकने के बाद उतार लें.
इन रोटियों पर हरी धनिया की चटनी डालकर फैलाएं. फिर इसपर चीज़ और आलू का मिक्सचर रख दें. अब रोटी को एक तरफ से मोड़ कर हल्का दबा दें.
गैस पर तवा गर्म करें. फिर तवे पर बटर लगाएं और सभी रोटियों को दोनों तरफ से सेंक कर कुरकुरा कर लें.
बस आपका आटा टेकोज तैयार हैं. आप इसे टोमैटो केचअप के साथ बच्चों को नाश्ते में दे सकते हैं. वहीं अगर आप चाहें तो आटा टेकोज को बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं.






