- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Paneer Tikka Sandwich Recipe: भूख लगने पर नाश्ते में कई लोग सैंडविच खाना पसंद करते हैं. वहीं सैंडविच बनाने के लिए लोग कॉमन रेसिपी फॉलो करते हैं. हालांकि अगर आप चाहें तो पनीर टिक्का सैंडविच (Paneer Tikka Sandwich Recipe) बनाकर इस बार कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं. पनीर टिक्का सैंडविच खाने में काफी टेस्टी और स्पाइसी होते हैं. वहीं पनीर टिक्का सैंडविच बनाकर आप झटपट टिफिन भी पैक कर सकतो हैं. तो आइए जानते हैं पनीर टिक्का सैंडविच बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – गर्मियों में ट्राई कर्ड राइस की स्वादिष्ट रेसिपी (Curd Rice Recipe)
Ingredients
Method
पनीर टिक्का सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले चीज़ को कद्दूकस कर लें और पनीर को भी चौकोर टुकड़ों में काट लें.
इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर बटर अप्लाई करें. साथ ही ब्रेड पर चिली फ्लेक्स और ओरिगेनो स्प्रेड कर दें.
ब्रेड पर टमाटर के स्लाइस लगाएं. फिर इस पर पनीर के टुकड़े रखें.
आखिर में ब्रेड पर कद्दूकस की हुई चीज़ स्प्रेड करके हल्का सा नमक छिड़क दें.
अब ब्रेड की दूसरी स्लाइस पर पिज्जा सॉस लगाकर सैंडविच को बंद कर दें.
इसके बाद सैंडविच को ओवन में सेंक लें और गोल्डन ब्राउन होने के बाद बाहर निकाल लें.
बस आपका स्वादिष्ट और चटपटा पनीर टिक्का सैंडविच तैयार है. इसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.






