- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
पपीते को सिर्फ काटकर खाने के अलावा और भी कई टेस्टी डिश बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। पपीते में पोषक तत्वों का खजाना छुपा है ये तो हम सभी जानते हैं और अक्सर फल के तौर पर पपीते का सेवन करते हैं। पपीता एक ऐसा फल है, जो पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस फल को खाने से कब्ज जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं और डाइजेशन अच्छा बना रहता है। जिस प्रकार पपीता स्वादिष्ट लगता है उसी प्रकार उसका पैनकेक (Papaya Pan Cake Recipe) भी काफी टेस्टी लगता है। कच्चे पपीते का पैन केक स्वाद में लजीज होने के साथ-साथ पौष्टिकता से भी भरपूर होता हैं। हम आपको आज कच्चे पपीते का पैन केक बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले बॉउल में पपीते को छीलकर कद्दूकस कर लें।
इसके बाद आप इसमें गाजर, हरी मिर्च, अदरक, चावल का आटा, लहसुन, हरा धनिया और करी पत्ता और नमक डालें।
अब आप एक बाउल में पानी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। ध्यान रहें कि पैन केक का मिक्सचर ज्यादा पतला न हो।
इसके बाद पैन को गर्म होने के लिए गैस पर रखें और उस पर चारों ओर तेल लगा दें।
अब आप उस पर तैयार मिक्सचर को डालकर गोलाकार में फैलाएं।
इसे दोनों तरफ से क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से सेंके।
फिर आप इस पैनकेक को प्लेट में सर्व कर लें।
इस तरह आपका टेस्टी और हेल्दी कच्चे पपीते का पैन केक बनकर तैयार हो चुका है।






