- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- South Indian
- Course
- Lunch
Paper Dosa Recipe: साउथ इंडियन फूड के शौकीन लोग अक्सर डोसा खाना पसंद करते हैं. वहीं ज्यादातर डोसा लवर्स घर पर डोसे की रेसिपी ट्राई करना नहीं भूलते हैं. हालांकि काफी कोशिशों के बाद भी घर पर बना डोसा मोटा और मुलायम बनता है. ऐसे में पेपर डोसा (Paper Dosa Recipe) की आसान रेसिपी फॉलो करके आप मिनटों में पतला और कुरकुरा डोसा बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर पेपर डोसा बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें- चिली पनीर की रेसिपी (Chilli Paneer Recipe)
Ingredients
- 1 कप पोहा
- ½ कप उड़द की दाल
- 1 चम्मच मेथी के दाने
- 1 चम्मच अजवाइन
- 2 चम्मच उबले हुए चावल
- नमक स्वादानुसार
Method
घर पर पेपर डोसा बनाने के लिए बॉउल मेंदाल और मेथी भिगा दें.
किसी बर्तन में चावल को धोकर उबाल लें.चावल उबलने के बाद इसे पोहे में मिक्स करें और 2-3 घंटे तक पानी में भीगा दें. बतादें कि चावल डालने से डोसा कुरकुरा रहता है.
अब पोहे को मिक्सर में ब्लेंड कर लें.इसके बाद पोहे में मेथी के दानें, नमक और दाल डालकर फिर से पीस लें. डोसे का बैटरतैयार करने के लिए आप इसमें पानी एड कर सकते हैं. मगर ध्यान रहे कि बैटर ज्यादापतला ना बनें.
डोसा बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन काइस्तेमाल करें. ऐसे में पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें.
पैन पर पानी का छिड़काव करें और फिर इसेसाफ कपड़े से पोंछ कर सुखा लें. अब करछी की मदद से बैटर को पैन में डलें और इसेगोल घुमाते हुए फैलाएं.
ध्यान रहे कि डोसा बिल्कुल पतला होनाचाहिए. अब इसके चारों तरफ ऑयल लगाकर पका लें.
बस आपका टेस्टी और क्रिस्पी डोसा तैयारहै. अब इस पेपर डोसे को सांभर या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें.
पोहे का डोसा बनाने में समय काफी कम लगताहै. वहीं ये डोसा खाने में भी काफी टेस्टी और हेल्दी होता है.






