- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 44 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
Chilli Paneer Recipe: पनीर की सब्जी कई लोगों की फेवरेट होती हैं. वहीं पनीर रेसिपी की फेहरिस्त में चिली पनीर (Chilli Paneer Recipe) लोगों को काफी पसंद होती है. हालांकि घर पर चिली पनीर बनाना आसान नहीं होता है. वहीं किचन में घंटों मेहनत करने के बाद भी होटल जैसी चिली पनीर घर पर नहीं बन पाती है. इसलिए हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं चिली पनीर बनाने की बेस्ट रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल चिली पनीर ट्राई कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं चिली पनीर बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें- पालक पनीर पकौड़े की रेसिपी (Palak Paneer Pakoda Recipe)
Ingredients
Method
चिली पनीर बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में मैदा ले लें. अब इसमें कॉर्नफ्लोर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिक्स कर लें.
मैदे में पानी डालकर गाढ़ा बैटर बनाएं. ध्यान रहे कि मैदे का बैटर ज्यादापतला नहीं होना चाहिए. अब पनीर को टुकड़ों में काट कर इस बैटर में डाल दें.
कढ़ाई में तेल गर्म करें. अब मैदे के बैटर में डूबे पनीर के टुकड़ों कोएक-एक करके कढ़ाई में डाल दें. धीमी आंच पर पनीर को डीप फ्राई करें और हल्कीगोल्डन होने के बाद निकालकर प्लेट में रख दें.
कढ़ाई में तेल गर्म करें. अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर एड करें.गैस को धीमी आंच पर सेट करें और 2-3 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें.
सब्जियां सॉफ्ट होने के बाद कढ़ाई में सोया सॉस, चिली सॉस और स्वादानुसारनमक मिक्स कर दें. अब इस मिक्सचर में फ्राईड पनीर डालकर मिला लें.
बस आपकी रोस्टोरेंट स्टाइल चिली पनीर तैयार है. अब इसे लंच और डिनर में रोटीया नॉन के साथ सर्व करें.






