- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- Main Course
हम आपको पत्ता गोभी चना दाल की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसे घर आने वाले मेहमानों को सर्व कर सकते हैं. वैसे इसे रोज के फूड के तौर पर भी खाया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी….
भारत एक ऐसा देश है, जहां अनेक संस्कृतियों के अलावा खानपान के भी अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं. यहां आपको महाराष्ट्र के वड़ा पाव से लेकर पंजाब की दाल मक्खनी का स्वाद चखने के लिए मिल सकता है. वैसे देश के अधिकतर हिस्सों में दाल को भी कई तरीकों के बनाकर खाया जाता है. ये एक डेली फूड है, जिसे अधिकतर घरों में अपने-अपने तीरों से तैयार किया जाता है. दालों के कई प्रकार हैं और इसके सेवन का बड़ा फायदा ये है कि इससे शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होती है.
इसलिए दाल को सूपरफूड तक माना जाता है. वैसे आपने दाल मक्खनी, दाल फ्राई, चना दाल को खाया होगा, पर क्या आपने कभी पत्तागोभी वाली चला दाल को ट्राई किया है.
हम आपको पत्ता गोभी चना दाल की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसे घर आने वाले मेहमानों को सर्व कर सकते हैं. वैसे इसे रोज के फूड के तौर पर भी खाया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी….
Ingredients
Method
सब्जी बनाने से पहले चना दाल को पानी में धोकर 2 घंटे के लिए भिगो दें और फिर गोभी को पतले-पतले लच्छे में काट लीजिए।
अब एक कढ़ाई में बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर भूने, फिर कटा हुआ प्याज डालकर प्याज के हल्का गुलाबी होने तक होने तक भूने। अब इसमें एक बड़ा चम्मच अदरक, लहसुन का पेस्ट डालकर भूने।
इसके बाद अब भीगी हुई चने की दाल डालकर इसे धीमी आंच में पका लीजिए। आंच को धीमा करके इसमें मसाले डाले।
हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर लगभग 15 से 20 सेकंड तक भूने।
अब इसमें कटे हुए टमाटर डालकर मिक्स करें और तीन से चार चम्मच के जितना पानी डालकर मिलाएं और ढककर टमाटर के गलने तक पकाएं।
जब टमाटर अच्छे से पक जाएं, इसमे में कटी हुई पत्ता गोभी डालकर मिक्स करें और ढककर सब्जी को धीमी आंच में 10 से 12 मिनट तक पकने दें या फिर सब्जी को तब तक पकाएं जब तक कि पत्ता गोभी और चने की दाल (chana dal or patta gobhi ki sabji kaise banegi) अच्छे से पक जाए। बस तैयार है आपकी सब्जी।






