Paush Amavasya 2022: पौष अमावस्या साल 2022 की आखिरी अमावस्या है और इसे पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पौष अमावस्या मलमास या खरमास की अमावस्या भी है। वहीं, आज 23 दिसंबर 2022 को शुक्रवार भी अमावस्या पड़ रही है। ऐसे में यह दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा घर में बरसाने के लिहाज से बहुत स्पेशल हो गया है। आज पौष अमावस्या के दिन अगर आप स्नान-दान, पूजा और शुभ मुहूर्त में किए गए उपाय करेंगे, तो अपार धन-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

लेकिन, इसके लिए आपको पौष अमावस्या के शुभ मूहर्त, और इस दिन क्या उपाय और क्या नहीं करना चाहिए जानना बेहद जरूरी है। पर इसके लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा।
पौष अमावस्या शुभ मूहर्त:
हिंदू पंचांग के मुताबिक, पौष अमावस्या 22 दिसंबर को शाम 7 बजकर 14 मिनट से शुरू होकर 23 दिसंबर को दोपहर 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। ऐसे में आज दोपहर तक स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।
पौष अमावस्या की पूजा विधि:
इस दिन आपको सुबह- सुबह उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद घर के मंदिर में दीप जलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। यदि आप व्रत रख सकते हैं, तो इस दिन उपवास भी जरूर रखें।

पौष अमावस्या पर ये काम जरूर करें:
- 1.पौष अमावस्या यानी आज के दिन आप पूर्वजों और पितरों को तर्पण और श्रद्धा करें। साथ की किसी ज्ञानी पंडित के मार्गदर्शन में पिंडदान भी करें। इससे आपका पितृ दोष दूर होगा और घर में सुख- समृद्धि की बारिश होगी।
- 2.आज अमावस्या के दिन पक्षियों को दाना जरूर डालें। खासकर कौओं को अनाज खिलाने से राहु दोष और पितृ दोष दूर हो जाता है। वैसे, तो यह कार्य आपको हर अमावस्या के दिन करना चाहिए।
- 3.अमावस्या के दिन गरीबों को दान करें। इससे पितरों का कर्ज उतर जाता है और वे आपको आशीर्वाद देते हैं।अमावस्या के दिन गाय को चारा, रोटी और गुड़ खिलाएं।
पौष अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये काम:
- 1.आप कहीं रात में अकेले न निकले, क्योंकि अमावस्या की रात सबसे काली रात होती है।
- 2.किसी गरीब का अपमान न करें।
- 3.आज आपको दूसरे के घर भोजन नहीं करना चाहिए, बल्कि आपको अपने घर में भोजन करना चाहिए।
- 4.अमावस्या के दिन बेलपत्र और तुलसी को नहीं तोड़ना चाहिए।






