Paush Putrada Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत महत्व हैं। नए साल की शुभ शुरूआत हो चुकी है। इसी के साथ इस साल की पहली एकादशी का व्रत भी आज है। पंचांग के मुताबिक, पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाता है। इसे पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ व्रत करने का भी विधान है। लेकिन, बहुत- से लोगों को पता ही नहीं हैं पुत्रदा एकादशी का व्रत नियम अनुसार कैसे किया जाता हैं और किन बातों का विशेष ध्यान रखा जाता हैं। साथ ही कौन- से कामों को भूलकर भी नहीं किया जाता हैं।

पौष पुत्रदा एकादशी का शुभ मुहूर्त
आपको बता दें, पौष पुत्रदा एकादशी के शुभ मुहूर्त का प्रारंभ 01 जनवरी 2023 को शाम 07 बजकर 11 मिनट पर हुआ है। वहीं, रात 8 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि होने के कारण आज पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है।
पौष पुत्रदा एकादशी पर भूलकर भी ना करें ये काम
पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इसलिए इस दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। ये आपके अशुभ संकेत होता है।
साथ ही एकादशी के दिन मांस-मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी विष्णु जी से नाराज हो जाती हैं।
एकादशी के दिन किसी भी प्रकार के क्रोध या वाद-विवाद से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि एकादशी के दिन दातुन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस दिन फूल और पत्ते तोड़ना मना होता है।
एकादशी के दिन लहसुन, प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।
आपको एकादशी का व्रत रखते समय झूठ नहीं बोलना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि झूठ बोलने से मन मलिन हो जाता है। ऐसे में व्रत करने से पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है।






