- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 8
- Cuisine
- Indian, Maharastra, mumbai
- Course
- Breakfast, Snack
Pav Bhaji Recipe: महाराष्ट्र के मशहूर स्ट्रीट फूड्स की फेहरिस्त में पाव भाजी का नाम भी शुमार है. खासकर मुंबई की गलियों में पाव भाजी (Pav Bhaji Recipe) का स्वाद चखने का मजा ही अलग होता है. हालांकि कई बार तमाम कोशिशों के बाद भी घर पर मुंबई जैसी पाव भाजी नहीं बन पाती है. इसलिए आज हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं मुंबई स्टाइल पाव भाजी बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप मिनटों में स्वादिष्ट और जायकेदार डिश का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – खाने के साथ ट्राई करें प्याज की चटनी, खाना बन जाएगा बेहद स्वादिष्ट और लजीज
Ingredients
Method
नाश्ते में पाव भाजी बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेल गर्म कर लें और इसमें जीरा डालकर भूनें.
जीरे का रंग गोल्डन ब्राउन होने के बाद पैन में प्याज डालें और सॉफ्ट होने तक पकाएं.
फिर इसमें हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाकर 1-2 मिनट तक चलाएं.
अब पैन में टमाटर डालें. टमाटर गलने के बाद इसमें शिमला मिर्च, हरी मटर और गाजर मिक्स कर दें.
सभी सब्जियों को 5-7 मिनट तक पकाएं. फिर इसमें हल्दी पाउडर, पाल भाजी मसाला और नमक एड करें.
इसके बाद आलू को मैश करके पैन में डाल दें और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं. फिर इसमें हल्का सा पानी एड कर दें.
अब इसपर बटर डालें और इसे 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें. बस आपकी भाजी तैयार है.
इसके बाद पाव बन्स पर बटर लगाकर गर्म तवे पर सेंक लें. आपकी पाव भाजी रेडी हो जाएगी.
पाव भाजी को कटे हुए प्याज, हरा धनिया और नींबू से गार्निश करके सर्व करें.






