- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- chutney
Onion Chutney Recipe: खाना बनाते समय लोग अक्सर प्याज का इस्तेमाल करते हैं. वहीं कुछ लोग खाने के साथ प्याज की सलाद परोसना नहीं भूलते हैं. मगर क्या आपने कभी प्याज की लजीज चटनी (Onion Chutney Recipe) टेस्ट की है. जी हां, प्याज की चटनी बनाने की रेसिपी काफी आसान है. जिसकी मदद से आप ना सिर्फ स्वादिष्ट और चटपटी चटनी तैयार कर सकते हैं बल्कि खाने को भी डबल टेस्टी और हेल्दी बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं प्याज की चटनी बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – सूजी के गोलगप्पे बनाने की आसान रेसिपी (Sooji Golgappe Recipe)
Ingredients
- 4 मीडियम साइजबारीक कटी हुई प्याज
- 2-3 चम्मच इमली
- 3 चम्मच सरसों का तेल
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच सौंफ
- ½ मेथी दाना
- ½ उड़द की दाल
- ½ सरसों के दाने
- ¼ कलौंजी
- 4-5 सूखी लाल मिर्च
- 10-15 लहसुन की कलियां
- 2 चुटकी हींग
- नमक स्वादानुसार
Method
प्याज की चटनी बनाने के लिए पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें लहसुन डालें.
लहसुन पकने के बाद पैन में प्याज और इमली डाल दें.प्याज सॉफ्ट होने के बाद इसमें सैंफ और जीरा डाल दें.
इसके बाद गैस बंद करें. फिर पैन में मेथी के दाने और सूखी लाल मिर्च डालकर चला दें.
प्याज का मिक्सचर ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में पीस लें और बारीक पेस्ट तैयार करें.
अब पैन में तेल गर्म करें और इसमें सरसों के दाने डाल दें. सरसों चटकने के बाद पैन में हींग, कलौंजी और उड़द की दाल एड कर दें.
फिर इसमें प्याज का पेस्ट डालकर चलाएं. आखिर में लाल मिर्च पाउडर और हल्का सा पानी डालकर पकाएं.
प्याज का मिक्सचर तेल छोड़ने लगे. तो समझ जाएं कि आपकी चटनी बनकर तैयार है.
प्याज की चटपटी और खट्टी मीठी चटनी को खाने के साथसर्व करें.






