- Prep
- 10 min
- Cook
- 25 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- American, Indian
- Course
- bakery, brownie, cake, Dessert, sweet dish
आपके बच्चे चॉकलेट केक, डोनट्स, पेस्ट्री तो खूब खाते होंगे. उन्हें कुछ नया टेस्ट कराना है तो आप ब्राउनी बनाकर खिला सकते हैं. ब्राउनी की बेहद सिंपल रेसिपी हम आपको बता रहे हैं. एक बार जरूर ट्राई करें.
बच्चों को उनकी पसंद का कुछ खाने को मिल जाए तो वे बेहद खुश हो जाते हैं. केक, पेस्ट्रीज, चॉकलेट्स, पास्ता, पिज्जा, डोनट्स अक्सर बच्चे खाना चाहते हैं. केक, पेस्ट्री, डोनट्स आप मार्केट से लाते हैं या घर पर ही बनाते हैं तो इस बार बच्चों के लिए कुछ नया बनाएं. आप बना सकते हैं ब्राउनी. जी हां, ब्राउनी भी बच्चों का फेवरेट होता है. ये चौकोर या आयताकार में बनता है जिसे बनाने के लिए चॉकलेट का इस्तेमाल होता है. साथ ही इसमें अंडा, चीनी, केला, आटा, घी या बटर जैसी चीजें भी डाली जाती हैं. हम आपको बेहद ही कम सामग्री में बनने वाली ब्राउनी की क्विक और सिंपल रेसिपी बता रहे हैं. इसे आप जब चाहे बनाकर बच्चों को खिला सकते हैं. स्कूल लंच बॉक्स में भी ब्राउनी दे सकते हैं या फिर बर्थडे पार्टी में बनाया जा सकता है.
Ingredients
- ¾ कप मैदा
- ¼ कप कोकोआ पाउडर
- 2 पके हुए केले
- ¾ कप शक्कर
- ⅓ कप पिघला मक्खन
- ¼ कप पीनट
- 1 Tsp वैनिला एक्सट्रेक्ट
- ⅛ Tsp N
Method
पीनट बटर बनाना ब्राउनी बनाने के लिए एक बाउल में दोनों केलो को छीलकर टुकड़ो में काट ले और मेशर या फोर्क से केलो को थोड़ा सा मैश कर ले।
उसके बाद इसमें चीनी और मेल्टेड बटर डालकर हैण्ड विस्कर से मिक्स कर ले। अब इस बाउल के ऊपर एक बारीक छन्नी रख ले।
फिर छन्नी में मैदा और कोको पाउडर डालकर छान ले। उसके बाद नमक और वनिला एसेंस डालकर स्पेचुला से सारी चीजों को मिक्स करते हुए
अब एक नॉन स्टिक पैन में एक स्टैंड रखकर पैन को मीडियम आंच पर 5 मिनट के लिए प्रीहीट होने रख दे।
फिर एक 9 इंच के चकोर शेप वाले केक मोल्ड को थोड़े से ऑइल से ग्रीस कर ले और इसमें बटर पेपर रखकर इसको भी ग्रीस कर ले।






