- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai, Punjabi
- Course
- dinner, Lunch
Pindi Chole Recipe: पिंडी छोले आखिर किसको पसंद नहीं होते। इसका स्वाद लाजवाब और मसालेदार होता है। इसे पंजाब में अधिकतर बनाया जाता हैं। दरहसल, ये पिंडी छोले पंजाब की रेसिपी हैं। सबसे आसान पंजाबी रेसिपी में से एक है, जो झटपट बन कर तैयार हो जाती है। पिंडी चना मसाला रावलपिंडी पाकिस्तान का एक बहुत ही लोकप्रिय डिश है। इस छोले की सबसे खास बात ये है कि इसे बिना प्याज, लहसुन और टमाटर के बनाया जाता है, लेकिन बिना प्याज, लहसुन और टमाटर के भी इसका स्वाद लाजवाब होता है।

Ingredients
- 1 कप काबुली चना
- 1 छोटा चम्मच आंवला के टुकड़े
- 2-3 इलाइची
- 2 लौंग
- 1 बड़े चम्मच अनार के बीज
- 2 बड़े चम्मच धनिया के बीज
- 1 बड़े चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- 1/ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/ छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच काला नमक
- 1 छोटा चम्मच हींग
- 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
- 2 इंच अदरक कटी हुई
- 1/ कप घी
- नमक
- 1/ कप तेल
- 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
Method
सबसे पहले आपको छोले या चने धोकर रात भर या लगभग 8 घंटे के लिए पानी में भिगो देना हैं। उसके बाद कुकर में रात भर भीगे हुए चने, नमक, मसाला, बेकिंग सोडा डाल देना है। फिर 4 कप पानी डालकर ढक देना है। चनों को तेज आंच पर 6-7 सीटी आने के बाद गैस बंद कर देनी हैं।
कुकर का प्रेशर खत्म होने पर सारे आंवला, चायपत्ती और सूखे मसाले निकाल लें। छोले को एक अलग बर्तन में छान लें, लेकिन पानी को फेंके नहीं। दरहसल, इस पानी का इस्तेमाल बाद में होगा।
अब एक अलग प्याले में उबले हुए चने, 2 टेबल स्पून भुने और पिसे मसाले, धनियां पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, काला नमक, हींग, कुटी हुई कसूरी मेथी और लाल मिर्च पाउडर डाल दें। फिर उसे अच्छी तरह मिलाएं। कटी हुई मिर्च और अदरक डाल दें। इसे 1/2 घंटे के लिए अलग रख दें।
इसके बाद गहरे काले रंग के लिए एक कड़ाही में तेल और घी को एक साथ गर्म करके इसमें पहले से तैयार चने का मिश्रण डालना हैं। अब उबले हुए छोले के पानी में से कुछ डालें और धीरे से मिलाएँ। फिर धीमी आंच पर चनों को पकाते रहें और उबले हुए चने का पानी डालते रहें, जिससे यह गाढ़ा हो जाएगा।
इसे धीमी आंच पर तब तक पकने दें जब तक कि तेल अलग न हो जाए और आपको सही स्थिरता न मिल जाए। गहरा रंग पाने के लिए पके हुए छोले को लोहे की कड़ाही में अधिक समय के लिए छोड़ दें।
अब पिंडी चने को प्याले में निकालिये और हरा धनिया, प्याज़ और टमाटर के टुकड़े और कटे हुए अदरक और नींबू के टुकड़ों से सजा लें, फिर इसको सभी को सर्व करें।






