- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Side Dish
Pineapple Raita Recipe: गर्मी के मौसम में कई लोग रायता पीना पसंद करते हैं. वहीं रायता बनाने के लिए लोग अक्सर बूंदी और लौकी जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं. मगर क्या आपने कभी अनानास का रायता (Pineapple Raita Recipe) ट्राई किया है. जी हां, फ्रूट्स में पाइन एप्पल कई लोगों का फेवरेट होता है. ऐसे में अगर आप चाहें को गर्मियों में पाइन एप्पल से स्वादिष्ट रायता बना सकते हैं. वहीं आसान रेसिपी की मदद से आप टेस्टी और हेल्दी पाइन एप्पल रायते का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – मेथी थेपला रेसिपी (Methi Thepla Recipe)
Ingredients
Method
गर्मियों में पाइन एप्प्ल का रायता बनाने के लिए पैन में 2 गिलास पानी गर्म करें. फिर इसमें चीनी एड कर दें.
चीनी के पिघलने तक पानी को उबालें और इसमें कटे हुए पाइन एप्पल डालकर गैस को लो फ्लेम पर सेट कर दें.
पैन को ढक दें और पाइन एप्पल को 10 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें.
वहीं पकने के बाद गैस बंद कर दें और पैन को 2-3 घंटे तक ढक कर रख दें. जिससे पाइन एप्पल चाशनी को अच्छी तरह से सोख लेगा.
इसके बाद पाइन एप्पल को छानकर पानी अलग कर लें. मगर पानी को फेंकने की गलती बिल्कुल ना करें.
अब दही को अच्छी तरह से फेंटकर स्मूद बना लें. फिर इसमें जीरा पाउडर, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, चीनी का पाउडर, हरा धनिया और सादा नमक मिक्स करें.
आखिर में उबले हुए पाइन एप्पल को भी दही में डालकर चला दें. वहीं रायते को पतला करने के लिए आप पाइन एप्पल के छाने हुए पानी को दही में डाल सकते हैं.
बस आपका स्वादिष्ट और न्यूट्रिएंट्स रिच पाइन एप्पल रायता तैयार है. अब इसे टूटी फ्रूटी से गार्निश करके सर्व करें.






