- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, healthy breakfast, Lunch, Snacks
नास्ते में अक्सर आप पोहा खाते होंगे। नोहा सेहत के लिए अच्छा होता है। आसानी से बन जाता है और स्वाद भी लाजवाब लगता है। लेकिन क्या कभी आपने पोहा के पराठे खाए हैं। स्टफिंग वाले पराठे की बात ही अलग होती है। चाय के साथ गर्मागर्म आलू, पनीर या प्याज के पराठे स्वादिष्ट लगते हैं। वहीं सर्दियों में तो कई और वैरायटी के स्टफ्ड पराठे खाने को मिलते हैं।
दाल, हरी मटर, पालक, बथुआ, गोभी और मूली इतनी तरह के पराठे की वैरायटी सर्दियों में नास्ते का स्वाद बढ़ाती हैं। इन सब के अलावा आप पोहा पराठा भी बना सकते हैं। पोहा पराठा नरम और लजीज बनता है। सर्दियों में चाय के साथ इसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी मजे में खाएंगे। इसमें पोहा की मदद से स्टफिंग की जाती है। इसके अलावा आलू और हरी मटर का भी इस्तेमाल होता है।
Ingredients
Method
पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आलू और मटर को उबाल लें।
पोहे को धोकर पानी में दो मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
अब पानी से पोहे को अलग करके उसे मैश कर लें।
इस मिश्रण में नमक, हरी मिर्च, कसूरी मेथी, धनिया, जीरा पाउडर, चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
अब इस मिश्रण का नरम आटा गूंथ लें।
मिश्रण पतला लग रहा हो, तो उसमें थोड़ा गेहूं का आटा और मिलाकर अच्छी तरह से गूंथ लें।
आटे की छोटी छोटी लोई बनाकर रोटी की तरह बेल लें।
गैस पर नॉन स्टिक पैन या तवा गर्म करें। पोहा रोटी को उस पर हल्की आंच पर सेकें।
दोनों तरफ तेल लगाकर अच्छे से उलट पलट कर सेक लें।
पोहा पराठा तैयार है। चटनी, दही के साथ सर्व करें।






