- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- monsoon dishes, party dish, Snack, Snacks
अगर आप चाय के साथ कुछ अलग तरह के पकौड़े बनाना चाहती हैं तो जरूर ट्राई करें पोहा पकौड़े की ये रेसिपी।
बारिश अब दस्तक देने ही वाली है और बारिश के मौसम में गरमा -गरम पकौड़े मिल जाएं तो बात ही क्या है। वास्तव में पकौड़े चाहे किसी भी चीज के क्यों न हों स्वाद से भरे हुए ही होते हैं। लेकिन जब पकौड़े कुछ अलग तरीके से बने हों तो बात ही क्या है।
आज हम आपको गर्म पोहा पकौड़े की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसका स स्वाद आपकी चाय की चुस्कियों के साथ बारिश का भरपूर मजा भी देगा।
Ingredients
- 1 कप पोहा
- 1 प्याज़ बारिक कटा हुआ
- 1 बड़ा उबला हुआ आलू
- 1 Tsp अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 4 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 5 से 7 करी पत्ता
- ¼ Tsp कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- ¼ Tsp अजवाइन
- ½ Tsp आमचूर पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 2 Tbsp भुनी हुई पीसी मूंगफली
- जरूरत के अनुसार तलने के तेल
Method
पोहा के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को अच्छी तरह से धोएं। अगर आप पतले पोहे का इस्तेमाल कर रही हैं तो इसे हल्का सा धोकर अलग कर लें। मोटे पोहे को थोड़ी देर पानी में भीगा रहने दें।
इसके बाद पानी को अच्छी तरह छानकर पोहा को अलग रखकर छोड़ दें जिससे पानी इससे अच्छी तरह सूख जाए।
पोहे को एक बड़े बाउल में डालें और इसमें कटा हुआ प्याज, मैश किया हुआ आलू, अदरक का पेस्ट, धनिया और करी पत्ते डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
इस मिश्रण में आवश्यकतानुसार नमक, मिर्च पाउडर,अजवाइन , आमचूर पाउडर डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। इसमें मूंगफली और बेसन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं ।अब हाथ में थोड़ा तेल डालकर छोटे आकार की बॉल्स तैयार करें।
कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें और गैस की फ्लेम धीमी करें। एक -एक करके पकोड़े डालकर तलें और क्रिस्पी होने पर बाहर निकालें।
प्लेट में पकौड़े सर्व करें और चटनी के साथ इसका स्वाद उठाएं।






