- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 43 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Punjabi
- Course
- dinner, Lunch
Punjabi Pindi Chana Recipe: पंजाबी डिशें कई लोगों की फेवरेट होती हैं. वहीं पंजाबी खाने का नाम आते ही ज्यादातर लोगों के जहन में सबसे पहले छोलों का नाम आता है. हालांकि नॉर्मल पंजाबी छोले आपने कई बार बनाए होंगे. मगर क्या आपने कभी पंजाबी पिंडी चना (Punjabi Pindi Chana Recipe) की रेसिपी ट्राई की है. जी हां, पंजाबी पिंडी चना की आसान रेसिपी फॉलो करके आप मिनटों में स्पाइसी और लजीज डिश तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं पंजाबी पिंडी चना बनाने के टिप्स.
ये भी पढ़ें- मखाना नमकीन की रेसिपी (Makhana Namkeen Recipe)
Ingredients
- 1 कप सूखे चने
- 4 कप पानी
- 1 टी बैग
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया
- 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच अमूचर पाउडर
- ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
- ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- ¼ कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- ¼ कप बारीक कटा हुआ प्याज
- ¼ कप बारीक कटा हुआ टमाटर
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 1 काली मिर्च
- 3-4 हरी इलायची
- 1 दालचीनी का टुकड़ा
- 2-3 लौंग
- नमक स्वादानुसार
Method
पंजाबी पिंडी चना बनाने के लिए रात में सोने से पहले छोले को पानी में भिगो दें. सुबह उठने के बाद कुकर में छोले, पानी और टी बैग डालकर उबलने के लिए रख दें. वहीं 5-6 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें.
अब पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, साबुत धनिया, काली इलायची, हरी इलायची, लौंग और दालचीनी डालकर भूनें.
जीरा गोल्डन ब्राउन होने के बाद पैन में अदरक लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च एड करें. अब 1-2 मिनट तक पकाने के बाद पैन में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक मिक्स कर दें.
सभी मसालों को अच्छी तरह से भुनने के बाद पैन में उबले हुए छोले डालें और इसे 5-6 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं. छोला गाढ़ा होने के बाद इसमें प्याज, टमाटर, हरा धनिया और नींबू का रस एड कर दें.
बस आपका पंजाबी पिंडी चना बनकर तैयार है. अब खाने में चावल, रोटी या नॉन के साथ गर्मा गर्म पंजाबी पंडी चना सर्व करें.






