- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Breakfast
अधिकतर भारतीय घरों में बनने वाले चीले टेस्ट ही नहीं न्यूट्रिशन से भी भरपूर होते हैं. दालों से तैयार किये जाने वाले चीले लंबे समय तक फुलनेस की फीलिंग देते हैं, मस्कुलर रिकवरी में मदद करते हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल में रखते हैं.
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट सिपी की तलाश में हैं तो चीले साबसे बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं. अधिकतर भारतीय घरों में बनने वाले चीले टेस्ट ही नहीं न्यूट्रिशन से भी भरपूर होते हैं. दालों से तैयार किये जाने वाले चीले लंबे समय तक फुलनेस की फीलिंग देते हैं, मस्कुलर रिकवरी में मदद करते हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल में रखते हैं. आइए जानते हैं वजन कम करने में मदद करने वाली ये रेसिपी!
Ingredients
- 2 कप रागी का आटा
- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच सूखे आम का पाउडर
- तेल तलने के लिए
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
- 2 से 3 बड़ा चम्मच हरा धनिया
- ½ कप दही
- ½ छोटा चम्मच हींग
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- ½ बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- ½ कप बेसन
Method
सबसे पहले आप एक बर्तन में रागी का आटा, बेसन और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरा धनिया डाल दीजिए।
फिर नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, धनिया पाउडर और हींग डाल दें। अब आपको यह बैटर गाढ़ा लग रहा है, तो इसमें थोड़ा- सा पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
उसके बाद एक नॉन स्टिक तवे पर एक चम्मच तेल लगाकर उसे चिकना कर लीजिए।
अब कलछी की मदद से घोल को तवे पर फैला लें और इसे गोल आकार दे दीजिए। अब आप इसे दोनों तरफ से करीब 5 मिनट तक पकने दें।
अब आप इसे दूसरे तरफ से भी सेंक लें। अब आपका गरमागरम रागी चीला बनकर तैयार है।






