- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Rajasthan
- Course
- dinner, Lunch
राजस्थानी कढ़ी रेसिपी: कढ़ी शायद ही कोई होगा जिसे पसंद नहीं होगी। पर राजस्थानी कढ़ी की तो बात ही अलग है। तीखी, चटपटी, और स्वादिष्ट ये कढ़ी न सिर्फ राजस्थान में बल्कि पूरे भारत देश में लोकप्रिय है। इस राजस्थानी कड़ी को चावल या फुल्का के साथ खाने पर इसका स्वाद और खाने का स्वाद और बढ़ जाता है। आप चाहे तो सिर्फ राजस्थानी कढ़ी भी खा सकते है। अगर एक बार आप राजस्थानी कढ़ी का स्वाद चख लेंगे, तो फिर आप बार- बार मांगेंगे।

लेकिन, बहुत से लोगों को पता ही नहीं है कि आखिर इस स्वादिष्ट राजस्थानी कढ़ी को कैसे बनाया जाता है। तो, घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि आप इसके स्वाद से नहीं चूकेंगे। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए राजस्थानी कढ़ी रेसिपी के बारे में विस्तार से बताने जा रहें है। एक बार सीखने के बाद आप इसे बनाकर अपने घर के सदस्यों को चखा सकते हैं और अगर आपको ये राजस्थानी कढ़ी पसंद आए तो आप हमारी वेबसाइट पर जाकर और भी रेसिपी देख सकते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप राजस्थानी कढ़ी बनाने के लिए लहसुन और हरी मिर्च को ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट बना लीजिए। फिर इसे एक बाउल में निकाल लें और एक तरफ रख दें। एक सॉस पैन में, दही और बेसन मिलाएं और चिकना होने तक फेंटें। पानी डालें और करी मिश्रण को फेंटते रहें।
फिर आप छाछ-बेसन के घोल में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डाल दें। राजस्थानी कढ़ी को एक सॉसपैन में डालें और मध्यम आंच पर रखें। कुछ मिनट उबालने के बाद इसमें ताजा पिसा हुआ लहसुन और हरी मिर्च डालें।
राजस्थानी कढ़ी को लगभग 12-15 मिनट तक पकने दें। कढ़ी में उबाल आने पर उसे चमचे से चलाते रहिये इससे करी फटने से बच जायेगी और करी चिकनी भी बनेगी। अब धीमी आँच पर एक तड़का पैन में घी गरम करके इसमें राई, मेथी दाना डालें और इसे चटकने दें।
जब बीज चटकने लगे, हींग, सुखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें। गैस बंद कर दें इस तड़के को राजस्थानी कढ़ी में डालें और लगभग 4-5 मिनट तक उबलने दें।






