- Prep
- 15 min
- Cook
- 45 min
- Total
- 1h
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Rajasthan
- Course
- Dessert
Moong Dal Halwa Recipe: खाने के बाद लोग अक्सर मीठा खाना पसंद करते हैं. ऐसे में मूंग दाल का हलवा (Moong Dal Halwa Recipe) कई लोगों का फेवरेट होता है. वहीं प्रोटीन रिच मूंग दाल सेहत के लिए भी काफी हेल्दी मानी जाती है. मगर क्या आपने कभी राजस्थानी स्टाइल में मूंग दाल का हलवा बनाया है. शादियों में आपने अक्सर राजस्थानी मूंग दाल हलवे का स्वाद चखा होगा. तो आइए आज हम आपको बताते हैं घर पर मूंग दाल का हलवा बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप बेस्ट डेजर्ट सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – अदरक का खट्टा अचार बनाने की रेसिपी (Ginger Pickle Recipe)
Ingredients
Method
मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले दाल को 2-3 घंटों तक पानी में भिगो दें.
इसके बाद दाल का पानी छानकर मिक्सर में पीस लें. ध्यान रहे कि दाल का पेस्ट हल्का दरदरा ही रहे.
अब पैन में घी गर्म करें. फिर इसमें पिसी हुई दाल डालकर धीमी आंच पर भूनें.
दाल का रंग गोल्डन ब्राउन होने के बाद गैस बंद कर देंऔर दाल को साइड में निकालकर रख दें.
पैन में घी गर्म करें और इसमें मावा डालकर भूनें. वहीं मावा को सुनहरा होने तक धीमी आंच पर भूनें.
अब पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनाएं. फिरइसमें दाल और मावा एड कर दें.
हलवा गाढ़ा होने पर इसमें इलायची पाउडर, किशमिश, बादाम, काजू और पिस्ता मिक्स कर दें.
बस आपका मूंग दाल का हलवा तैयार है. अब इसे काजू ,बादाम और पिस्ता से गार्निश करके सर्व करें.






