- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 20
- Cuisine
- Indian
- Course
- Appetizer, Side Dish
Raw Mango Pickle Recipe: गर्मी के दस्तक देने के साथ ही बाजार में कच्चे आम भी मिलने लगते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग खाने में स्वाद का तड़का लगाने के लिए कच्चे आम का इस्तेमाल करते हैं. इसी कड़ी में अगर आप चाहें तो कच्चे आम का चटपटा अचार (Raw Mango Pickle Recipe) भी टेस्ट कर सकते हैं. जी हां, कच्चे आम का आचार बनाने की आसान रेसिपी फॉलो करके आप ना सिर्फ खाने के स्वाद को दोगुना बना सकते हैं बल्कि शरीर के पाचन तंत्र को दुरुस्त रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कच्चे आम का अचार बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – नाश्ते में ट्राई करें टेस्टी मुगलई पराठे की इजी रेसिपी (Mughlai Paratha Recipe)
Ingredients
Method
गर्मियोंमें आम का अचार बनाने के लिए कच्चे आम को पानी में भिगो दें. फिर इसे निकालें और 5-6 घंटे तक पानी सूखने के लिए रख दें.
आम को छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर इसमें हल्दी और नमक मिलाकर 2 दिन तक रखें.
अब आम को छान कर पानी अलग कर लें. वहीं आम को 3-4 घंटों तक धूप में सूखने के लिए डालें.
इसके बाद पैन में सौंफ, सरसों के दाने और मेथी के दानों को ड्राई रोस्ट कर लें.
पैन में सरसों का तेल गर्म करें. फिर इसमें अजवाइन, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, लाल मिर्च पाउडर एड करें.
सभी चीजें पकने के बाद इसमें सौंफ, सरसों और मेथी के दानें एड करें और इसे हल्का दरदरा पीस लें.
अब इसे आम में डालकर मिक्स कर दें. वहीं नमक डालकर आम को 2 दिनों तक धूप में रखें.
बस आपका चटपटा आम का अचार रेडी हो जाएगा. अब खाने के साथ इसे सर्व करें.






