चावल ऐसी चीज है जो हर व्यक्ति को पसंद होती है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई चावल खाने का शौकीन होता है। चावल को ना सिर्फ दाल के साथ बल्कि किसी भी सब्जी के साथ मैच किया जा सकता है। हम भारतीय लोगों की थाली में अगर चावल ना हो तो खाना अधूरा-अधूरा सा लगता है। चावल के जरिए ही हमें फ्राइड राइस, बिरयानी, इडली और डोसा जैसी चीजें खाने को मिलती है।
आज तक आपने सफ़ेद चावल ही खाए होंगे। या फिर कभी ब्राउन राइस खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी लाल चावल खाए हैं? जी हाँ… लाल चावल यानी रेड राइस सबसे ज्यादा पोषक तत्वों वाला होता है। यह ऑर्गेनिक रेड राइस अखरोट के स्वाद के साथ आता है और सब्जियों और मीट के साथ अच्छा लगता है। तो आइए आपको बताते हैं लाल चावल खाने के फायदे के बारे में।

अस्थमा को करेगा दूर
लाल चावल में मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। यदि आप रोजाना लाल चावल खाएंगे तो इससे आपके फेफड़े मजबूत होंगे और सांस ना लेने की समस्या भी दूर होगी। लाल चावल के सेवन से अस्थमा जैसी बीमारियां भी दूर होने में मदद मिलती है।
डायबिटीज में मददगार
डायबिटीज के लोगों को चावल खाने का मना किया जाता है क्योकि इसमें ग्लाइसिमिक इंडेक्स ज्यादा होता जो डायबिटीज के खतरे को बढ़ाता है। लेकिन लाल चावल में बेहद कम मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल करता है कम
लाल चावल खाने से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। एक रिसर्च के मुताबिक, लाल चावल छह महीने तक खाने से एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) के लेवल में कमी आई है। दरअसल, लाल चावल में मोनोकोलिन पाया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवाओं के समान ही होता है।
पाचन तंत्र में करता है सुधार
लाल चावल पहचान तंत्र में सुधार करने में मदद करता है। आप इसे दैनिक आहार में शामिल करके अपना डाइजेशन मजबूत कर सकते हैं। इससे पेट भी स्वस्थ रहता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
लाल चावल में मैग्नीशियम और कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। दरअसल, इन दोनों पोषक तत्व की कमी के कारण ही ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों की डेंसिटी कम हो जाती है। लाल चावल खाने से जोड़ों के दर्द की समस्या को कम करने में भी मदद मिलती है।






