- Prep
- 20 min
- Cook
- 50 min
- Total
- 1h 10m
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- cake
केक का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। यदि बात रेड वेलवेट केक की हो रही हो, तब तो कुछ ज्यादा ही पानी आ जाता है। वैसे हम सभी बाजार से रेड वेलवेट केक खरीदकर खाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपने घर में भी बड़ी आसानी से रेड वेलवेट केक बना सकते हैं। ये एगलेस रेसिपी होने की वजह से उन लोगों को भी पसंद आएगी जो कि अंडे से परहेज करते हैं। तो चलिए जानते हैं रेड वेलवेट केक घर पर बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
रेड वेल्वेट केक बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लेकर उसे मीडियम आंच पर रखकर उसमें स्टैंड रख लें।
अब उस कड़ाही को प्रीहीट होने रख दें। तब तक आप बेटर तैयार कर लें।
एक बड़े कटोरे में आप कंडेंस मिल्क और रिफाइंड ऑयल डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
अब इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर, वनिला एसेंस और बेकिंग सोड़ा डालकर मिक्स कर लें।
इसके बाद बेटर में दूध डालें और उसे अच्छे से मिला लें। बेटर में गठानें नहीं पड़ना चाहिए।
अब आप इसमें लिक्विड रेड फूड कलर डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
इस पेस्ट में विनेगर डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
अब आप बेटर को कंटेनर में डाल दें और फिर इसे प्रीहीट कड़ाही में स्टैंड के ऊपर रख दें और ढंक दें।
अब केक को 45 से 50 मिनट तक बेक होने दें। बीच-बीच में आप टूथपिक की मदद से चेक करते रहे।
जब केक अच्छे से बाके हो जाए तो उसे ठंडा होने रख दें और चाक़ू की मदद से निकाल लें।
अब आप तीन टेबलस्पून पानी में एक टेबलस्पून चीनी डालकर शुगर सिरप बना लें।
एक बड़े मिक्सिंग बाउल मक्खन और क्रीम चीज को हैंड ब्लेंडर की मदद से फूलने तक, लगभग 3 मिनट तक फेंटें।
इसमें वेनिला, नमक और चीनी को डालें। इसे धीरे-धीरे चीनी को मिलाएं जब तक कि ये एक जैसा ना हो जाए।
इस एक फ्रॉस्टिंग को एक पाइपिंग बैग में डालें और केक को अच्छी तरह से सजाएं।






