- Prep
- 15 min
- Cook
- 45 min
- Total
- 1h
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Lunch
Rice Flour Poori: गर्मा गर्म पूरियां खाने में स्वाद का तड़का लगाने का काम करती हैं. खासकर किसी स्पेशल ओकेजन पर खाने की लिस्ट में पूरी जरूर शामिल रहती हैं. ऐसे में गेहूं के आटे से बनी पूरी सर्व करना काफी कॉमन होता है. मगर क्या आपने कभी चावल के आटे की पूरी (Rice Flour Poori) ट्राई की है. जी हां, चावल के आटे से पूरी बनाकर आप खाने में टेस्ट और हेल्थ का डबल डोज लगा सकते हैं.

चावल की पूरी कुरकुरी और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होती हैं. वहीं नॉर्मल पूरी की अपेक्षा चावल की पूरियों में कैलोरी काफी कम होती है. जिसके चलते चावल की पूरियों को आप आसानी से डाइजेस्ट कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं चावल की पूरी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में.
ये भी पढ़ें – नाश्ते में सर्व करें पोहा कचौड़ी, फॉलो करें ये आसान रेसिपी
Ingredients
- 1 कप चावल का आटा
- ½ कप गेहूं का आटा
- ¼ चम्मच हींग
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच नमक
- 1 चम्मच जीरा
- 2 चम्मच तेल
- आवश्यकतानुसार पानी
Method
चावलकी पूरी बनाने के लिए सबसे पहले चावल के आटे में गेहूं का आटा, जीरा, लाल मिर्चपाउडर, हींग, तेल और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर लें. अब इसमें पानी डालते हुएनरम आटा गूंथ लें. गूंथेहुए आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर पूरी बेलें. इसी तरह सारे आटे की पूरियां बनाकरप्लेट में रख लें. अबकढ़ाई में तेल गर्म करें और सारी पूरियों को एक-एक करके डीप फ्राई कर लें. ध्यानरहे कि हल्का ब्राउन होने तक पूरियों को तलें और इन्हें बीच-बीच में पलटते रहें. इससेपूरियां कुरकुरी बनेंगी. इसकेबाद एक खाली प्लेट पर कागज लगाएं और सभी पूरियों को कढ़ाई से निकालकर प्लेट में रखें.जिससे पूरी में लगा एक्सट्रा ऑयल कागज में अब्जॉर्ब हो जाएगा और पूरियां ज्यादाऑयली नहीं रहेंगी. बसआपकी गर्मा गर्म और कुरकुरी पूरियां बनकर तैयार है. अब इसे करी, चटनी, चाय या कॉफीके साथ सर्व करें.






